Bipasha Basu ने 10वीं एनिवर्सरी पर Karan Singh Grover संग शेयर कीं रोमांटिक यादें, बोलीं—“मैं और देवी दुनिया की सबसे लकी इंसान”
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 11:14 AM (IST)
Bipasha Basu 10th Marriage Anniversary : आज 30 अप्रैल को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी 10वीं एनिवर्सरी मना रही हैं। इस मौके पर Bipasha Basu नेअपने सोशल मीडिया पर पति के साथ कुछ रोमांटिक पल शेयर किये हैं और इसी के साथ कैप्शन में एक रोमांटिक Note भी लिखा है।

10 Years of bliss with the most loving man
God knew what i needed the most
My life revolves around love and simplicity... the small moments ... little joys of life And you make our life so full of it everyday
Thank you for being ours
Me & Devi are the luckiest girls
Happy 10th Monkeyversary

Bipasha Basu ने लिखा है कि वो और उनकी बेटी दुनियां की सबसे लकी इंसान हैं, जिन्हें Karan Grover जैसा पति और पिता मिला।

शेयर की तस्वीरें
बिपाशा बसु ने सबसे पहले अपनी शादी की फोटो शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक साथ सात जन्मों के बंधन में बंधे थे। इन फोटोज में तीनों बहुत ही सुन्दर लग रहे हैं।

बिपाशा ने अपने 10 सालों के इन खूबसूरत सफर में अपने सबसे खास पलों को शेयर की है। कुछ फोटोज में बिपाशा अपने पति संग एन्जॉय करती हुई नज़र आ रही हैं।

कब हुई बिपाशा और करण की शादी
इसी के साथ आपको बता दें कि 30 अप्रैल 2016 के दिन दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे और इसके बाद साल 2022 में उन्होने अपनी बेटी देवी को जन्म दिया। शादी के पहले दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। बिपाशा और करण की पहली मुलाकात 2014 में। 
