आसमान ने भी हमारे साथ जश्न मनाया... थाईलैंड में Sonakshi-Zaheer ने मनाई अपनी दूसरी एनिवर्सरी
punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 12:32 PM (IST)
Sonakshi Sinha-Zaheer Second Anniversary : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को अपने समय के पार्टनर जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधकर अपने रिश्ते को नया नाम दिया था। शादी से पहले दोनों लगभग सात सालों से डेट कर रहे थे और अब उनकी शादी को दो साल हो चुके हैं। इस खास मौके को कपल ने बेहद प्यार भरे और रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ भी साझा की।

अपनी शादी की दूसरी सालगिरह को यादगार बनाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल थाईलैंड पहुंचे। यहां दोनों ने शानदार नजारों के बीच एक-दूसरे के साथ सुकून भरे पल बिताए और अपनी एनिवर्सरी को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। कपल ने इस रोमांटिक ट्रिप के दौरान खूब क्वालिटी टाइम एंजॉय किया।
हाल ही में सोनाक्षी और उनके पति जहीर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने एक दिल छू लेने वाले नोट भी साझा किया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि उनकी दूसरी शादी की सालगिरह के जश्न में मानों आसमान भी शामिल हो गया हो। उन्होंने अपने इस सन्देश के साथ रेड हार्ट इमोजी जोड़कर अपने प्यार का इजहार किया।
इन तस्वीरों में सोनाक्षी बड़े ही प्यार से अपने पति को देख रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की यह प्यार भरी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही, कई लोग सोनाक्षी और जहीर को उनकी शादी की दूसरी सालगिरह की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

इस एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की खास बात यह थी कि सोनाक्षी के पति ने बहुत ही रोमांटिक डिनर डेट अरेंज की थी।
इस खास दिन पर सोनाक्षी और जाहिर बहुत ही सुन्दर लग रहे थे।
