50 किलो का लहंगा पहन दुल्हन बनीं Bipasha Basu, कमबैक ने जीता लोगों का दिल

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 03:58 PM (IST)

Mumbai : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Bipasha Basu ने एक समय अपनी खूबसूरती और स्टाइल से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई थी। शादी और मां बनने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं। अब एक बार फिर बिपाशा अपने शानदार लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

 Bipasha Basu

दुल्हन के लुक में रैंप पर उतरीं बिपाशा
हाल ही में एक फैशन वीक इवेंट में  Bipasha Basu ने ब्राइडल लुक में रैंप वॉक की। जैसे ही वह दुल्हन के अवतार में रैंप पर उतरीं, सभी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं। उन्होंने लाल रंग का बेहद भारी लहंगा पहना था, जिसका वजन करीब 50 किलो बताया जा रहा है। इस रॉयल लहंगे के साथ उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी कैरी की और उनका मेकअप भी उनके लुक को और आकर्षक बना रहा था।

इवेंट के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उन्हें गॉर्जियस कह रहा है तो कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है।

 Bipasha Basu

फिर से काम शुरू करने के संकेत

इवेंट के दौरान मीडिया से बात करते हुए  Bipasha Basu ने अपने कमबैक को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि अब उन्हें लगता है कि फिर से काम शुरू करने का सही समय आ गया है और वह इसे लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक्टिंग और मॉडलिंग हमेशा से उनका पहला प्यार रहा है और दर्शकों का प्यार उन्हें हमेशा मिलता रहा है।

मॉडलिंग से शुरू हुआ था करियर
Bipasha Basu ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में एंट्री की। इसके बाद उन्होंने राज, जिस्म, नो एंट्री और धूम 2 जैसी फिल्मों में काम करके इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई। साल 2016 में उन्होंने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की और 2022 में वह एक बेटी की मां बनीं। फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनके कमबैक की खबरों से फैंस काफी उत्साहित हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News