20 साल बाद भी, अवारापन 2 की जोड़ी विशाल भट्ट-इमरान हाशमी आज भी स्क्रीन पर लगती है एक धमाकेदार कॉम्बिनेशन

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 03:59 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सालों से विशाल भट्ट और बॉलीवुड के पसंदीदा लीडिंग मैन इमरान हाशमी ने मिलकर दिल छू लेने वाली कहानियां पेश की हैं। Awarapan से लेकर Jannat तक, शानदार संगीत, यादगार पल और दिलों में बस जाने वाली कहानियों के साथ इस जोड़ी ने सिनेमा को देखने का अंदाज़ ही बदल दिया।

शानदार म्यूज़िक, अलग कहानियां और वो आइकॉनिक पल जो आज भी हमारे दिलों में बसे हुए हैं आइए नज़र डालते हैं उन फिल्मों पर जिन्हें आज भी दर्शक भूल नहीं पाए हैं!

आवारापन 2 (Awarapan 2, 2026)
Awarapan 2 के साथ निर्माता विशाल भट्ट हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा कल्ट फिल्मों में से एक को दर्शकों की भारी मांग पर वापस ला रहे हैं। 14 अगस्त 2026 को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म को लेकर अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस इमरान हाशमी और दिशा पटानी की केमिस्ट्री को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं!

जन्नत (Jannat 2008)
Jannat में इमरान हाशमी का ऑन-स्क्रीन करिश्मा और विशाल भट्ट की दमदार राइटिंग ने इस फिल्म को हमेशा के लिए आइकॉनिक बना दिया। रोमांस, महत्वाकांक्षा और क्रिकेट बेटिंग की दुनिया को जिस खूबसूरती से फिल्म में दिखाया गया, उसने कमर्शियल एंटरटेनमेंट और इमोशनल स्टोरीटेलिंग के बीच बेहतरीन संतुलन बनाया।

तुम मिले (Tum Mile 2009)
Tum Mile के जरिए लेखक के रूप में विशाल भट्ट ने इमोशनल स्टोरीटेलिंग को एक नई पहचान दी। फिल्म के timeless गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट पर राज करते हैं, वहीं इमरान हाशमी की effortless intensity आज भी दर्शकों को याद है। ऐसी फिल्में वक्त के साथ और भी खास बन जाती हैं।

गैंगस्टर (Gangster 2006)
Gangster ने दर्शकों को विशाल भट्ट और इमरान हाशमी की उस जादुई साझेदारी की पहली झलक दी, जिसने आगे चलकर कई यादगार फिल्में दीं। विशाल भट्ट इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर थे और यह फिल्म उनके और इमरान के क्रिएटिव सफर की अहम शुरुआत साबित हुई।

इमोशन से भरी दुनिया रचने से लेकर ऐसी कहानियां देने तक जो सालों बाद भी दर्शकों के दिलों में गूंजती हैं, विशाल भट्ट और इमरान हाशमी की यह सिनेमाई साझेदारी सच में timeless रही है। जहां इमरान हाशमी ने अपने करिश्मे और इंटेंसिटी से हर किरदार को यादगार बनाया, वहीं विशाल भट्ट की सोच और कहानी कहने के अंदाज़ ने इन फिल्मों को पॉप-कल्चर का अहम हिस्सा बना दिया। और अब Awarapan 2 के साथ दर्शक एक बार फिर इस जादुई जोड़ी का कमाल देखने के लिए तैयार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News