लंबा इंतजार खत्म ! Emraan Hashmi की Awarapan 2 इस दिन करेगी सिनेमाघरों में एंट्री
punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 04:49 PM (IST)
Awarapan 2 : बॉलीवुड में सीक्वल फिल्मों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसी कड़ी में इमरान हाशमी की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक Awarapan 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आप भी 'शिवम' की वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है।

रिलीज की तारीख में बदलाव
पहले चर्चा थी कि फिल्म 3 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने अब स्वतंत्रता दिवस 2026 Independence Day Weekend को रिलीज के लिए लॉक किया है।
इस वजह से हुई देरी
फिल्म का काम अभी भी जारी है और इसके अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है। शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी घायल हो गए थे, जिस कारण काम कुछ समय के लिए रुक गया था। शूटिंग खत्म होने के बाद फिल्म को फाइनल टच देने में लगभग दो महीने का समय लगेगा।

क्या होगा खास ?
2007 में आई आवारापन को अपनी बेहतरीन कहानी और गानों की वजह से 'कल्ट क्लासिक' माना जाता है। सीक्वल में भी वही जादू जगाने की तैयारी है। इमरान हाशमी एक बार फिर अपने आईकॉनिक किरदार 'शिवम' में लौट रहे हैं। उनके साथ इस बार दिशा पटानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म एक म्यूजिकल लव स्टोरी होगी। सबसे खास बात यह है कि ओरिजिनल फिल्म के दो गानों को रिक्रिएट किया जाएगा, जो फैंस की पुरानी यादें ताजा कर देंगे। इस बार फिल्म की कमान नितिन कक्कड़ के हाथों में है।
2007 की आवारापन अपनी गहरी इमोशनल कहानी के लिए जानी जाती थी। अब देखना यह है कि 19 साल बाद इसका सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर वही इतिहास दोहरा पाता है या नहीं।
