April OTT Releases : अप्रैल बनेगा Entertainment Month, सितारे जमीन पर और वध 2 जैसी फिल्मों से OTT पर छाएगा धमाल

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 02:52 PM (IST)

April OTT Releases : अप्रैल 2026 मनोरंजन जगत के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होने वाला है। अगर आप थिएटर जाने का समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो दिल छोटा न करें; क्योंकि इस महीने OTT प्लेटफॉर्म्स पर सस्पेंस, कॉमेडी, क्राइम और रोमांस का ऐसा जबरदस्त कॉकटेल रिलीज हो रहा है, जो हर उम्र के दर्शकों को बांधे रखेगा। इस महीने आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म से लेकर रवि किशन की कानूनी गुदगुदाहट तक, बहुत कुछ खास है। आइए डालते हैं एक नज़र इस महीने की बड़ी रिलीज पर:

सितारे जमीन पर
रिलीज डेट: 3 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: सोनी लिव (Sony LIV)
मुख्य कलाकार: आमिर खान, जेनेलिया डीसूजा
आर.एस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह एक स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा है। आमिर खान एक बार फिर एक प्रेरणादायक और संजीदा कहानी के साथ लौट रहे हैं। अगर आप तारे जमीन पर जैसी दिल को छू लेने वाली फिल्में पसंद करते हैं, तो यह आपकी वॉच-लिस्ट में टॉप पर होनी चाहिए।

April OTT Releases

मामला लीगल है - सीजन 2
रिलीज डेट: 3 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
मुख्य कलाकार: रवि किशन
पटपड़गंज जिला कोर्ट के सबसे जुगाड़ू वकील वीडी त्यागी (रवि किशन) वापस आ गए हैं। इस सीजन में त्यागी जी का लक्ष्य जज बनना है। कोर्ट कचहरी के मजेदार चक्कर और कानूनी दांव-पेच आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।

 वध 2
रिलीज डेट: 3 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
मुख्य कलाकार: संजय मिश्रा, नीना गुप्ता
 क्राइम थ्रिलर के शौकीनों के लिए यह महीना खास है। 'वध' की अपार सफलता के बाद, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की जोड़ी एक बार फिर सस्पेंस और खौफ का नया अध्याय लिखने आ रही है।

April OTT Releases

तू या मैं
रिलीज डेट: 10 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
मुख्य कलाकार: शनाया कपूर, आदर्श गौरव
बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी यह फिल्म रोमांस और हॉरर का एक अनोखा मिश्रण है। यह सस्पेंस थ्रिलर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसमें प्यार के साथ-साथ रोंगटे खड़े कर देने वाले मोड़ देखने को मिलेंगे।

दो दीवाने शहर में
रिलीज डेट: 17 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)
मुख्य कलाकार: सिद्धांत चतुर्वेदी, मृणाल ठाकुर
अगर आप मॉडर्न डे लव स्टोरी पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए है। शहर की भागदौड़ और आधुनिक रिश्तों की उलझनों को दिखाती यह फिल्म अप्रैल के मध्य को और भी रोमांटिक बना देगी।

April OTT Releases


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News