पति को खोने के बाद छलका Moushumi Chatterjee का दर्द, बोलीं- इस मुश्किल समय से निकलने के लिए हमें थोड़ा Space दें
punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2026 - 01:13 PM (IST)
Moushumi Chatterjee Husband Passed Away : दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने अपने पति जयंत चटर्जी के निधन के बाद प्राइवेसी की अपील की है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे उन्हें और उनकी बेटी को इस मुश्किल दौर से उबरने के लिए थोड़ा समय और स्पेस दें। सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा करते हुए, मौसमी ने अपने पति के निधन की पुष्टि की और प्रार्थनाओं व समर्थन के लिए सभी का आभार जताया।
उन्होंने लिखा, "मेरे पति जयंत - जिन्हें सभी प्यार से 'बाबू' कहकर बुलाते थे- अब हमारे बीच नहीं रहे। मेरी बेटी और मुझे इस कठिन समय से बाहर आने के लिए थोड़ा समय और स्पेस दें। आपकी प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए हम सच में आभारी हैं।
जयंत मुखर्जी ने 12 नवंबर को अंतिम सांस ली। मुंबई स्थित अपने घर पर उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण उनका निधन हो गया। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने IANS को उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि जयंत कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।
उनके निधन के बाद, उनकी बेटी मेघा ने एक बयान जारी कर बताया कि उनकी याद में 15 नवंबर को एक प्रार्थना सभा (प्रेयर मीट) आयोजित की जाएगी।
बयान में कहा गया, "बहुत दुख के साथ हम अपने पिता, श्री जयंत हेमंत मुखर्जी के 12 नवंबर 2026 को निधन की खबर साझा कर रहे हैं।
15 नवंबर 2026, रविवार को 'श्री खटवारी दरबार', 366 श्री खटवारी दरबार मार्ग, लिंकिंग रोड, खार वेस्ट, मुंबई 400052 में एक प्रार्थना सभा रखी गई है। समय: शाम 5:30 से 7:30 बजे तक।" अपने करीबियों के बीच 'बाबू' के नाम से मशहूर जयंत, जाने-माने गायक और संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे थे। उन्होंने फिल्म और टेलीविजन प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। सालों के दौरान, वे 'मजाक' (1975) और 'दो लड़के दोनों कड़के' (1979) जैसी फिल्मों से जुड़े रहे। उनके टेलीविजन कार्यों में धारावाहिक 'तलाश' (1992) भी शामिल है।
