गिरफ्तार हुई ये एक्ट्रेस, कपड़े उतारकर RPF जवान पर किया हमला, चलती Train में की शीशे तोड़ने की कोशिश

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 05:13 PM (IST)

Antara Banerjee Arrested : हाल ही में मॉडल और एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी ने कुछ ऐसा किया है कि जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। इस बार वो अपने काम की वजह से नहीं बल्कि अपनी एक हरकत की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। आपको बता दें कि 31 साल की एक्ट्रेस अंतरा को गिरफ्तार कर लिया गया था। 12 अगस्त को चलती ट्रैन में उनका एक RPF जवान के साथ झगड़ा हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें हिरासत में ले लिया लेकिन अब उन्हें रिहा कर दिया गया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला- 

Antara Banerjee Arrested

क्या है पूरा मामला ?
पूरा मामला कुछ इस तरह है एक्ट्रेस अंतरा एक शूटिंग ने लिए सूरत जा रही थीं और इस दौरान उनके पास स्लीपर क्लास का टिकट था। लेकिन वह स्लीपर का टिकट लेकर AC डिब्बे में जाकर बैठ गईं। इसके बाद वहां बैठे एक व्यक्ति ने उनकी सीट को खाली करने को कहा लेकिन एक्ट्रेस ने उनकी बात नहीं सुनी और उस व्यक्ति ने ट्रैन के TTE को शिकायत लगा दी। लेकिन मामला यहां खत्म नहीं हुआ इसके बाद बात इतनी बढ़ गई की उन्हें रेलवे पुलिस RPF को बुलाना पड़ा। 

इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी और गाली-गलौज पर उतर आईं। इतना ही नहीं उन्होंने बढ़ते विवाद को देखते हुए बीच लड़ाई के अपने कपड़े उतार दिए और रेजर निकाल लिया।  इस दौरान उन्होंने ASI मिश्रा और खुद को घायल कर लिया। हमले में अधिकारी की यूनिफॉर्म फट गई और मोबाइल और चश्मा टूट गया। 

Antara Banerjee Arrested

रात 9 के आस-पास शुरू हुई लड़ाई 
आपको बता दें की यह मामला  बोरीवली और दहानू का है और रात 9.30 के आसपास यह लड़ाई शुरू हो गई। 

एक्ट्रेस ने की शीशा तोड़ने की कोशिश 
हालात बिगड़ते देख RPF कर्मचारियों ने AC कोच के दरवाजे बंद कर दिए। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद अंतरा ने शीशा तोड़कर कोच से बाहर निकलने की कोशिश की। बाद में उन्हें दहानू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर GRP के हवाले कर दिया गया।

Antara Banerjee Arrested


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News