बीवी-बच्चों को पालने के लिए इस एक्टर ने कराया Nude Photo shoot, अब सालों बाद छलका दर्द, बोलें- बहुत पछतावा है

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 04:35 PM (IST)

Annu Kapoor : बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरिज में बोल्ड सीन अब आम हो चुके हैं। इंडस्ट्री के कई कलाकारों को पर्दे पर ऐसे किरदार निभाते हुए देखा गया है लेकिन आज हम एक ऐसे अभिनेता की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में सी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया था। इन फिल्मों में बोल्ड और इंटीमेट सीन  करने को लेकर वह आज भी पछतावा जाहिर करते हैं और इस बारे में उन्होंने खुद खुलकर अपनी बात रखी है। 

Annu Kapoor Nude Photoshoot

अन्नू कपूर ने कराया था न्यूड फोटोशूट
दरअसल, यहां बात अभिनेता अन्नू कपूर की हो रही है, जो अपनी बेबाक राय और खुलकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। कई बार उनके बयानों को लेकर विवाद भी खड़े हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर के दौरान किए गए इंटीमेट सीन्स और सी-ग्रेड फिल्मों में काम करने के अनुभव पर खुलकर बात की। इतना ही नहीं, 90 के दशक में अन्नू कपूर के न्यूड फोटोशूट की भी काफी चर्चा हुई थी। 

आज भी होता है पछतावा 
एक पॉडकास्ट के दौरान अन्नू कपूर ने अपने करियर के कई पहलुओं पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि आर्थिक मजबूरियों के चलते उन्हें सी-ग्रेड फिल्म में भी काम करना पड़ना था। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपने किसी फैसले पर पछतावा है तो अन्नू कपूर ने स्वीकार किया कि उन्हें काफी अफसोस है। उन्होंने संकेत दिया कि यह पछतावा महिलाओं से जुड़े कुछ अनुभवों को लेकर है और उनका मानना है कि अगर वह उन परिस्थितियों से दूर रहते तो बेहतर होता। 

Annu Kapoor Nude Photoshoot

घर चलाने के लिए लगाए ठुमके 
अन्नू कपूर ने बताया की उन्हें अपने करियर में किए गए किसी भी काम की खास पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा की परिवार की जिम्मेदारियों निभाने और पत्नी बच्चों का खर्च उठाने के लिए उन्हें कई बार मजबूरी में ऐसे काम करने पड़े। उनके मुताबिक, घर चलाने के लिए जो काम मिलता है, वह करना पड़ता है क्योंकि अगर वह काम नहीं करेंगे तो निर्माता उन्हें पैसे नहीं देगा। उन उन्होंने अपनी किस्मत और परिस्तिथियों को जोड़ते हुए कहा कि उस वक्त उनके पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था। उनकी बातों यह साफ़ पता चलता है कि इस तरह की फिल्में करना उनके लिए मजबूरी बन चुकी थी। 

Annu Kapoor Nude Photoshoot


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News