विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने पूरी की ‘राणाबाली’ की शूटिंग, नए पोस्टर में दिखा दमदार अंदाज

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 02:30 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म ‘राणाबाली’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन के दौर में पहुंच चुकी है और इसकी रिलीज में महज 29 दिन बाकी हैं। मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने का ऐलान करने के साथ नया मोनोक्रोम पोस्टर भी शेयर किया है। ‘राणाबाली’ 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा के मौके पर ग्रैंड वर्ल्डवाइड रिलीज के लिए तैयार है।

नए पोस्टर में दिखी विजय-रश्मिका की जोड़ी
फिल्म के नए पोस्टर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिल रहा है। विजय फिल्म में ‘राणाबाली’ की भूमिका में पारंपरिक ऐतिहासिक वेशभूषा में दमदार नजर आ रहे हैं, जबकि रश्मिका ‘जयम्मा’ के किरदार में दिखाई दे रही हैं। पोस्टर का मोनोक्रोम लुक फिल्म की कहानी के गंभीर और इंटेंस माहौल को दर्शाता है। दोनों की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाली है, जिसे लेकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

‘राणाबाली और जयम्मा 29 दिनों में आपसे मिलेंगे’
मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “राणाबाली और जयम्मा 29 दिनों में आपसे मिलेंगे। शूटिंग पूरी हो गई! शानदार सिनेमा देखने के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ग्रैंड रिलीज दुनिया भर में 16.10.26 को होगी।” फिल्म की घोषणा के बाद से ही मेकर्स कैरेक्टर पोस्टर, गानों और अलग-अलग झलकियों के जरिए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाते रहे हैं। फिल्म में विजय और रश्मिका की जोड़ी पहली बार से अलग और ज्यादा रॉ अवतार में नजर आने वाली है।

अच्छाई और बुराई की लड़ाई पर आधारित है कहानी
राहुल संकृत्यायन के निर्देशन में बनी ‘राणाबाली’ अच्छाई और बुराई के बीच की कभी न खत्म होने वाली लड़ाई पर आधारित कहानी बताई जा रही है। फिल्म की थीम दशहरा के मूल भाव से भी जुड़ी है, जहां अच्छाई की बुराई पर जीत को प्रमुखता दी जाती है। मेकर्स ने इसे प्री-दशहरा वीकेंड पर रिलीज करने का फैसला किया है। बड़े प्रोडक्शन स्केल, इंटेंस कहानी और अजय-अतुल के संगीत से सजी यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News