Ekta Kapoor की इस टॉप एक्ट्रेस ने एक्टिंग को कहा अलविदा ...सपने में आए प्रेमानंद महाराज जी और कृष्ण भक्ति में हो गईं लीन
punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 01:12 PM (IST)
Anna Jaisinghani टीवी इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने ग्लैमर की दुनियां को छोड़ भक्ति की राह अपना ली है। हाल ही में एक एक्ट्रेस ने भी ऐसा ही किया है। एकता कपूर के शो से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अन्ना जयसिंघानी ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया है। ग्लैमर की इस चमक-धमक को छोड़ना कोई आसान बात नहीं है लेकिन जब मन भगवान में लग जाए तो सब कुछ बेकार लगने लगता है। ऐसी ही कहानी कुछ अन्ना जयसिंघानी की भी है। तो चलिए जानते हैं ...

टीवी एक्ट्रेस अन्ना जयसिंघानी ने इस बाहरी दुनियां को छोड़ अध्यात्म का राह अपना लिया है। उनके यूट्यूब चैनल मेरो वृंदावन के माध्यम से उन्होंने बताया कि उन्हें अब ऐसी दुनियां बेकार लगती है, जहां भगवान का गुणगान न हो। बता दें कि अन्ना जयसिंघानी अपना घर छोड़ वृन्दावन में रहने लगी हैं। भगवान के नाम जाप से ही उन्हें अब शान्ति मिलती है।
अन्ना जयसिंघानी का करियर
उनके करियर की बात की जाए तो बचपन से ही उनका रुझान नाचने-गाने और एक्टिंग में लगता था। इसी सपने को पूरा करने के लिए वो मुंबई आ गईं। कोरियोग्राफर का काम करते हुए 2011 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद ही उनकी एक्टिंग की शुरुआत हुई। उन्होंने टीवी के बहुत सीरियल में काम किया। एकता कपूर के एक सीरियल से उन्हें अपनी एक अलग पहचान मिली।

दोस्तों के साथ जाती थीं इस्कॉन मंदिर
अन्ना जयसिंघानी ने बताया की वो अक्सर अपने दोस्तों के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर में जाया करती थीं। जिसके बाद से ही उनका मन भक्ति की तरफ बढ़ने लगा और उन्होंने शराब और मांसाहार से दूरी बना ली। यही से उनके बदलाव की शुरुआत हुई।
प्रेमानंद महाराज जी ने दी नाम-जप करने के सलाह
इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि एक दिन उन्हें प्रेमानंद जी का सपना आया, जिसमें उन्होंने अन्ना को नाम जाप करने के लिए कहा। इसी सपने ने उनके जीवन को बदल के रख दिया। इसके बाद से उन्होंने इस ग्लेमर की दुनियां को त्यागकर भक्ति की राह को अपनाया, अब वो वृन्दावन में रहती हैं।

