अब बैठे बिठाए Amitabh Bachchan हर महीने कमाएंगे ₹33 लाख रुपए, मुंबई में किराए पर दिए 3 Floor

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 05:28 PM (IST)

 Amitabh Bachchan : अमिताभ बच्चन हर साल केबीसी के साथ-साथ फिल्मों और  ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए भी करोड़ों की कमाई करते हैं। बिग बी की उम्र 83 हो चुकी हैं लेकिन इस उम्र में भी वो काम करने से कतरा नहीं रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसी डील की है जिसकी वजह से अब वो हर महीने लाखों रुपए कमाएंगे। आपको बता दें की अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी के तीन फ्लोर न्यूट्रिशन ब्रांड ट्रूनेटिव एफएंडबी प्राइवेट लिमिटेड को किराए पर दे दिए हैं। खबरों के अनुसार इस डील से उन्हें हर महीने 33 लाख रुपए मिलेंगे। 

 Amitabh Bachchan Property

5 साल तक पक्की की डील 
यह लीज ओशिवारा के लिंक रोड स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग की टॉप तीन मंजिलों के लिए की गई है। इन तीनों फ्लोर का कुल कार्पेट एरिया लगभग 8,428 वर्ग फुट बताया गया है। यह लीज पांच साल के लिए हुई है, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त 2026 से हो चुकी है। प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक, इस समझौते का रजिस्ट्रेशन 7 अगस्त 2026 को किया गया था। 

इस डील के तहत प्रति वर्ग फुट करीब 392 रुपए मासिक किराया तय हुआ है। पांच साल की पूरी लीज अवधि में अमिताभ बच्चन को लगभग  21.88 करोड़ रुपये किराए के तौर पर मिलने का अनुमान है और 1.98 करोड़ रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में जमा किए गए हैं। एग्रीमेंट में हर साल किराए में 5 फीसदी बढ़ोतरी का प्रावधान भी रखा गया है। इसके अलावा, किरायेदार को बिल्डिंग में नौ गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। 

 Amitabh Bachchan Property

अमिताभ बच्चन के पास कितनी प्रॉपर्टी है ? 
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। मुंबई के साथ-साथ उनके पास अयोध्या में भी 15 करोड़ के आस-पास की प्रॉपर्टी है। इससे पहले भी बिग बी अपनी प्रॉपर्टी किराए पर दे चुके हैं। उन्होंने 2023 में अपने चार ऑफिस  ₹17.30 लाख प्रति  के किराये पर लीज पर दिए थे, जिसकी शुरुआत मार्च 2024 में हुई थी। 

 Amitabh Bachchan Property
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News