Dubai में फंसी Ameesha Patel, मिसाइल अटैक के बाद बदल गया फ्लाइट का रूट...सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताई चिंता
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 02:07 PM (IST)
Ameesha Patel : 50 साल की की अमीषा पटेल आये दिन अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। समय-समय पर कुछ न कुछ पोस्ट कर के वो अपने फैंस अपनी लाइफ की अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में अपनी एक पोस्ट से फिर हर तरह उनकी चर्चा होने लगी है लेकिन इस बार बात फिटनेस की नहीं है। आपको बता दें कि अमीषा पटेल न्यूयॉर्क से मुंबई आते समय कई घंटों से एयरपोर्ट में फंसी हुई हैं।
जैसा की सबको पता ही है कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच लड़ाई का दौर चल रहा है और इसका असर आम जनता पड़ रहा है। लड़ाई की शुरुआत में कुछ फ्लाइट्स को बंद कर दिया था लेकिन बाद में स्थिति सही होने के बाद फिर से इंटरनेशनल फ्लाइट्स को शुरू कर दिया। लेकिन अभी फिर से चिंताजनक खबर सामने आई है। हाल ही में UAE में हुए मिसाइल अटैक ने फिर से सबको परेशान कर दिया है। इसी बीच अमीषा पटेल इवेंट के लिए न्यूयोर्क गई थीं लेकिन UAE में हुए मिसाइल के हमलों की वजह से उनकी फ्लाइट को डाइवर्ट कर दिया गया है।

इस समय कहां हैं अमीषा पटेल ?
अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि,''“ मैं न्यूयॉर्क से मुंबई वापस आ रही थी, Emirates फ्लाइट से। जैसे ही हम दुबई में लैंड करने वाले थे, UAE का एयरस्पेस ताज़ा मिसाइल हमलों के कारण बंद कर दिया गया। अब हमारी फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट कर दिया गया है और हम आगे की जानकारी का इंतज़ार कर रहे हैं। यह युद्ध कब खत्म होगा ? प्रार्थना कर रही हूं।
उन्होंने बताया कि उन्हें NYC से निकले हुए 24 घंटे हो चुके हैं और अभी भी मुंबई पहुंचने के लिए घंटों का इंतज़ार बाकी है।

