Bollywood नहीं, Sports में नाम कमाएगी Raha Kapoor— Alia Bhatt ने कही अपनी बेटी के लिए ये बड़ी बात

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 05:50 PM (IST)

Mumbai : चाहे फिर वो कोई आम आदमी हो या बॉलीवुड स्टार हर पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए कुछ न कुछ सपना तो जरूर देखता है। यही कहानी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की भी है। उनकी बेटी राहा का जन्म वंबर 2022 में हुआ था। राहा इंडस्ट्री की वो बेटी है जो हर समय चर्चा का विषय बनी रहती है। आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की वो चाहती है उनकी बेटी बड़ी होकर एथलीट बने। 

 Alia Bhatt daughter Raha

आलिया भट्ट की बेटी अभी 3 साल की है। वो अपनी बेटी को एक स्पोर्ट पर्सन के रूप में देखना चाहती हैं, वो चाहती हैं उनकी नन्ही परी बड़ी होकर स्पोर्ट्स में नाम कमाए। उन्होंने बताया चाहे उनकी बेटी छोटी है लेकिन बहुत ही कॉम्पिटिटिव है, इस वजह वो चाहती है कि राहा एथलीट बने। राहा अभी तीन साल की है लेकिन वो सारा दिन हर समय  उछल-कूद करती रहती हैं। 

 Alia Bhatt daughter Raha

कौन है आलिया भट्ट का सपोर्ट सिस्टीम
एक बातचीत के दौरान जब आलिया भट्ट से पूछा गया की उनका सपोर्ट सिस्टीम कौन है तो उन्होंने बताया कि उनकी मां और उनकी बहन ही  सिस्टम है। उन्होंने ही हमेशा से मेरे अंदर इस फीलिंग को जगाया की मुझे एक्टर बनना चाहिए। इसी तरह वो भी अपनों बेटी का सपोर्ट करना चाहती है। 

 Alia Bhatt daughter Raha
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News