शादी से पहले मैं Bisexual थी, कुछ लड़कियों के साथ मेरे रिलेशन भी रहे ...Akanksha Chamola ने खुद बताया अपना सच

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 02:59 PM (IST)

Akansha Chamola : टीवी सीरियल अनुपमा फेम गौरव खन्ना की पत्नी और अभिनेत्री आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 को लेकर लगातार चर्चा में हैं। शो में आने के बाद उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इससे पहले आकांक्षा ने बताया था कि वह और गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं और पिछले एक साल से साथ नहीं रह रहे हैं। अब उन्होंने एक और निजी राज साझा करते हुए कहा कि शादी से पहले वह खुद को बायसेक्शुअल मानती थीं।

लॉक अप सीजन 2 में सबके सामने Akansha ने किया खुलासा 
शो के दौरान कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के साथी प्रतियोगी सूफी से बातचीत करते हुए आकांक्षा चमोला की निजी जिंदगी से जुड़ा एक खुलासा किया था। श्रेया ने दावा किया कि आकांक्षा बायसेक्शुअल हैं। बाद में एक एपिसोड में होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने श्रेया की इस बातचीत का वीडियो आकांक्षा को दिखाया। वीडियो को देखने के बाद आकांक्षा काफी भावुक हो गईं और ये देखते ही उनके आंखों से आंसू निकल पड़े। 
 
सबसे सामने किया रिवील- मैं बायसेक्शुअल हूं
इसके बाद  आकांक्षा चमोला ने खुद स्वीकार किया कि शादी से पहले वह बायसेक्शुअल थीं। होस्ट्स से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में कुछ महिलाओं के साथ भी रिश्ते रहे हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे रिश्ते बहुत गहरे या शारीरिक रूप से बेहद करीबी नहीं थे लेकिन वह कुछ लड़कियों के सतह रिलेशनशिप में जरूर रही थीं। 

 
इसी के साथ उन्होंने बताया कि उन्हें हमेशा से महिलाओं के साथ सेफ फील हुआ है। उनके मुताबिक, वह महिलाओं की और आकर्षित होती थीं और उन्हें  पसंद भी करती थीं। उन्होंने यह भी कहा कि लोग भले ही उनके अनुभवों को बायसेक्शुअल का नाम दें लेकिन वह इसे सिर्फ प्यार जुड़ा के रूप में देखती हैं। 

 

श्रेया कालरा पर फूटा आकांक्षा का गुसा 
अपने इस खुलासे के बाद आकांक्षा चमोला एलिमिनेशन से सुरक्षित हो गईं। शो में लौटते ही उन्होंने श्रेया कालरा के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की। आकांक्षा ने श्रेया को बेहद असंवेदनशील बताते हुए उन्हें "ईविल" कहा। उन्होंने गुस्से में कहा कि अपनी जिंदगी में उन्होंने श्रेया जैसा निर्दयी और दूसरों की भावनाओं की परवाह न करने वाला इंसान कभी नहीं देखा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News