अगस्त्य नंदा ने Project Hum के नए वीडियो को दी अपनी आवाज
punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 02:52 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अगस्त्य नंदा पिछले चार साल से मुंबई के फार्म-टू-टेबल फास्ट-कैजुअल रेस्टोरेंट Project Hum से जुड़े हुए हैं। राघव, जतिन और प्रगुन के साथ वह इसके पार्टनर हैं। अब अगस्त्य ने Project Hum के नए प्रमोशनल वीडियो के लिए अपनी आवाज दी है, जिसमें घर, यादों और अपनों के साथ बिताए छोटे-छोटे पलों की कहानी को खूबसूरती से पेश किया गया है।
‘घर’ जैसा एहसास दिलाती है कहानी
वीडियो की कहानी उस भाव पर आधारित है, जब किसी जगह पर लौटने के बाद आपको ऐसा महसूस हो कि वहां आपके लिए हमेशा एक टेबल इंतजार कर रही है। अगस्त्य की आवाज में यह कहानी उन लोगों, यादों और पलों को सामने लाती है, जो किसी जगह को सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि घर जैसा एहसास देते हैं। वीडियो में Project Hum के साथ बीते वर्षों में जुड़ी गर्मजोशी और अपनापन भी नजर आता है।
क्रिएटिव टीम ने मिलकर तैयार किया वीडियो
इस प्रमोशनल वीडियो को एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स आन्या जैन और मेघना सहगल, प्रोड्यूसर भेरूलाल प्रजापति, क्रिएटिव प्रोड्यूसर विश्वा सांखे और डायरेक्टर तन्वी घोष ने तैयार किया है। प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी टीम ने मिलकर वीडियो की कहानी और उसके भाव को पर्दे पर उतारा है।
