Stage 4 Cancer से जूझ रहीं Nafisa Ali Sodhi ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- मैं पॉजिटिविटी पर ध्यान लगा रही हूं
punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 03:11 PM (IST)
Nafisa Ali Sodhi : अनुभवी एक्ट्रेस नफीसा अली सोधी ने अपनी कॉपर थेरेपी प्रैक्टिस की एक झलक शेयर की है। उन्होंने बताया कि वह अपने पेट पर कॉपर पाइप रख रही हैं, उनका कहना है कि इसी जगह पर उन्हें पिछले साढ़े आठ साल से कैंसर की वजह से परेशानी हो रही है।
इंस्टाग्राम पर, 'मेजर साब फिल्म की एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने पेट पर कॉपर पाइप का इस्तेमाल करते हुए दिख रही हैं। साथ ही, वह हीलिंग साउंड्स (ठीक करने वाली आवाजों), एनर्जी और पॉजिटिविटी पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हालांकि कॉपर पहनने से जोड़ों का दर्द ठीक नहीं होगा, लेकिन संतुलित आहार के जरिए शरीर में जाने पर कॉपर इंसानी सेहत के लिए बहुत जरूरी है- अंदरूनी काम: शरीर के अंदर, कॉपर रेड ब्लड सेल्स बनाने, नर्व सेल्स को बनाए रखने, इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने और कोलेजन बनाने में एक अहम भूमिका निभाता है। आहार के स्रोत: आपके शरीर को इसकी बहुत कम मात्रा की ज़रूरत होती है। नट्स, बीज, साबुत अनाज, ऑर्गन मीट, शेलफिश और हरी पत्तेदार सब्ज़ियां सामान्य मात्रा में खाने से आपको प्राकृतिक रूप से पर्याप्त कॉपर मिल जाता है। ... मुझे उस एनर्जी फील्ड से प्यार है जो सिर्फ़ पॉजिटिव महसूस करने से मिलती है। #copper #copperplatepractice।
वीडियो में नफीसा ने कहा, "हाय, देखिए मैं क्या कर रही हूं। मेरे पास कॉपर पाइप हैं, मैंने उन्हें अपने पेट पर रखा है जहां मुझे पिछले साढ़े आठ साल से कैंसर की वजह से परेशानी हो रही है, और मैं हीलिंग साउंड्स और एनर्जी पर ध्यान लगा रही हूँ। बिस्तर पर, बस पॉजिटिविटी वाली थेरेपी ले रही हूं, जबकि मेरा डॉगी शांति से सो रहा है।" अनुभवी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन नफीसा अली सोधी स्टेज 4 ओवेरियन और पेरिटोनियल कैंसर का इलाज करवा रही हैं। नवंबर 2018 में, शुरुआती गलत डायग्नोसिस के बाद, उन्हें पहली बार स्टेज 3 ओवेरियन और पेरिटोनियल कैंसर का पता चला था। बाद में इलाज का उन पर अच्छा असर हुआ और बीमारी कंट्रोल में आ गई ।
सितंबर 2026 में, नफीसा ने सोशल मीडिया पर बताया कि हाल ही में हुए PET/CT स्कैन से पता चला है कि बीमारी उनके लिवर की सतह तक फैल गई है। स्कैन के बाद, उनके इलाज का तरीका बदलकर टारगेटेड थेरेपी कर दिया गया।
