Sanchita के निधन पर एक्ट्रेस Aanchal Khurana का फूटा गुस्सा, बोलीं- किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेस कर दिए जाओगे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 11:20 AM (IST)

Sanchita : हाल ही में एक टीवी एक्ट्रेस संचिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, उन्होंने 14 जून को अपने ही घर में सुसाइड कर लिया था। इस खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में हैं। तो वहीं दूरी तरह इंडस्ट्री पर बहुत से सवाल भी उठाए जा रहे हैं कि ऐसा क्यों ? इसी बीच बहुत से एक्टर्स ने इस मामले पर अपना दुःख व्यक्त किया है। वहीं एक्टर आंचल खुराना ने संचिता के लिए एक वीडियो भी डाली है। 
 
अपनी वीडियो के साथ आंचल ने एक कैप्शन भी लिखा है- हो सकता है कि इससे चैनल और प्रोड्यूसर नाराज़ हो जाएं लेकिन सच तो यही है। मैं कैमरे के सामने मुस्कुराती हुई खड़ी रहती हूं, लेकिन अंदर एक तूफ़ान चल रहा होता है। हर दिन हम अगले ऑडिशन, उस एक लाइन या अपने सपने को पाने की कोशिश में जागते हैं। जो चीज़ किसी को दिखाई नहीं देती—जिस पर कोई ध्यान नहीं देता—वह है हमारी थकान। प्रासंगिक बने रहने का दबाव और भुला दिए जाने का डर बहुत भारी पड़ता है। वे यह नहीं देख पाते कि बंद दरवाज़ों के पीछे हम अंदर से कैसे टूट जाते हैं।

किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेस कर दिए जाओगे ...
वीडियो में आंचल ने कहा कि, एक और एक्टर ने सुसाइड कर लिया।  चैनल को टीआरपी चाहिए, प्रोड्यूसर्स को बजट बचाना है, ऑडियंस को एंटरटेनमेंट चाहिए  लेकिन क्या कभी ये सोचा है कि एक एक्टर पर क्या गुजरती है। एक छोटी सी बात हुई रिप्लेसमेंट  किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेसमेंट, अगर किसी से बहस कर लोगो या सेल्फ रिस्पेक्ट बचाओगे तो रिप्लेसमेंट। सब कहते हैं कि स्ट्रॉन्ग बनो लेकिन ये तो कोई नहीं बताता कि कब तक स्ट्रॉन्ग बने और कितनी बार बनना है। जहां तक रही चैनल और प्रोड्यूसर्स की बात तो वो सबसे ज्यादा खराब होते हैं. उन्हें प्रॉफिट से ऊपर कुछ नहीं दिखता है, मेरे साथ भी हुआ है। वो आपको 1 हजार रुपये के लिए भी रिजेक्ट कर सकते हैं और अगर आप किसी के साथ कुछ करने को तैयार नहीं है तो वो आपको रिप्लेस कर देंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aanchal Khurana (@iaanchalkhurana)

ज्योत्सना चंदोला ने भी जताया दुःख 
इस वीडियो में ज्योत्सना चंदोला भी काफी इमोशनल नजर आई। मानसिक स्वास्थ्य बहुत गंभीर है हम खुद ही जागरूक हो जाएं तो बात ही क्या है.. मैं इस तरह के वीडियो डालने वालों में से नहीं हूं, मैं इसे जल्द ही हटा सकती हूं, बस दिल किया सो कह दिया शांति से आराम करें @sanchita_ugale, आपने जीवन में अद्भुत काम किया होगा और आप जानते हैं कि... व्यक्तिगत रूप से कभी मैंने ज्यादा पूछा नहीं तुमसे... जितना लगा उतना कहा, कभी कभी लगता है कि क्या ये सब समझना चाहिए या नहीं लेकिन...। मुझे आशा है कि अब आप जान गये होंगे कि ये करने से कुछ सही नहीं हो जाता... बस अब यहीं प्रार्थना है जहां हो अब वहां से एक नई शुरुआत करो ... भगवान तुम्हारी इस यात्रा में मैं तुम्हारा साथ दे और घर के लोगों को हिम्मत। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jyothsnachanndolasingh (@jyotsnachandolasingh)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News