पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गणित के प्रैक्टिकल अंक 20 से घटाकर किए 10

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2017 - 09:31 AM (IST)

मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गणित विषय के प्रैक्टिकल के अंकों को 20 से घटाकर अब 10 करने का फैसला किया है। शिक्षा  बोर्ड  के एक प्रवक्ता ने बताया कि अकादमिक वर्ष 2017-18 से वार्षिक परीक्षाओं में 6वीं से 10वीं कक्षा तक के लिए गणित विषय के  प्रैक्टिकल अंकों में तबदीली करने का फैसला किया है। पहले प्रैक्टिकल के 20 अंक थे, वहीं अब से 10 अंक होंगे। बाकी अंकों का लिखित पेपर होगा। प्रवक्ता  ने बताया कि बोर्ड द्वारा लिए गए फैसले  के अनुसार गणित विषय की 9वीं तथा 10वीं कक्षाओं के लिए नई तैयार की गई प्रश्न पत्रों की बनावट  बोर्ड  की वैबसाइट  पर अपलोड कर दी जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News