दिव्य गोल्डन राॅक सभी कामनाएं करता है पूरी, महिलाएं नहीं कर सकती इसका स्पर्श

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2015 - 04:16 PM (IST)

प्रकृति के ऐसे बहुत से नजारे हैं जिनके आगे आज भी विज्ञान घुटने टेक देता है लेकिन उन्हें देखकर मनुष्य की जिज्ञासा बढ़ती चली जाती है कि ऐसा है तो क्यों है?  भारत में अनेक ऐसे चमत्कारी पत्थर हैं जिनके बारे में आपने सुना या पढ़ा होगा। भारत एवं चीन के मध्य एक अवरोधक का कार्य कर रहे म्यांमार को ''ब्रह्मा'' अथवा ''पैगोडा का देश'' भी कहा जाता है। 

पढ़ें, अनोखी रस्म करने से होता है खुशहाल शादीशुदा जीवन का आरंभ

 

पढ़ें, जीवात्मा के शरीर में 10 प्रकार के वायु

म्यांमार के माॅन स्टेट में चमत्कारी पत्थर अवस्थित है। एक पत्थर पर पड़ा दूसरा पत्थर इस तरह दिखता है की हवा का एक झौंका आएगा और उसे अपने स्थान से गिरा देगा, लेकिन काफी समय से यह पत्थर अपने स्थान पर ज्यों का त्यों खड़ा है।

पढ़ें, ऐसे घर में रहता है भयंकर बीमारियों का प्रकोप, धन की बर्बादी

पढ़ें, धर्म और religion के अंतर को जानें

यह केवल पत्थर नहीं बल्कि श्रद्धा का केंद्र है। बौद्ध धर्मावलंबियों का प्रचलित तीर्थ  है। इस चट्टान के प्रति लोगों के मन में विशेष आस्था है। वह इसे बहुत पावन मानते हैं और इसकी खास विधि-विधान से पूजा करते हैं। इस चट्टान को गोल्डन राॅक नाम से जाना जाता है। कुछ लोग इसे क्यैकटियो पैगोड़ा भी कहते हैं। 

पढ़ें, आप अपनी शक्तियों के रहस्य और अस्तित्व को केवल जानते ही हैं या पहचानते भी हैं

चट्टान के दर्शन करने आए भक्तों का मानना है की यह पत्थर बहुत दिव्य एवं विशुद्ध है। एक वर्ष में तीन बार जो भक्त यहां आकर दर्शन एवं विधान से पूजन करते हैं उनकी सभी कामनाएं पूरी होती हैं तथा दुख-संताप से राहत मिलती है। यहां तक पंहुचने के लिए पथरीला रास्ता तय करना पड़ता है। वर्ष में एक बार यहां आने की चाह हर किसी की होती है। इस पवित्र पत्थर को केवल पुरुष ही स्पर्श कर सकते हैं महिलाओं का स्पर्श करना वर्जित है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News