Zodiac Signs: इन राशियों के लोग होते हैं बेहद बुद्धिमान, कंप्यूटर से भी तेज दौड़ता है इनका दिमाग
punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2023 - 09:18 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। कहा जाता है कि जैसे रंग, रूप और व्यवहार से हर कोई व्यक्ति एक जैसे नहीं होता ठीक उसी तरह ही अलग-अलग राशियों में जन्म लेने वाले लोग भी एक समान नहीं हो सकते। सब की सोचने, बोलने, समझने और फैसला लेने की क्षमता भी अलग-अलग होती है। इसमें कोई शक नहीं है कि हर एक इंसान में कोई न कोई खूबी जरूर होती है। ज्योतिषियों की मानें तो 12 राशियों में से कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिनके सोचने-समझने की शक्ति अन्य लोगों के मुकाबले बहुत अच्छी होती है। यहीं नहीं ये लोग साधारण सवालों के जवाब भी झट से दे देते हैं। इनका आई क्यू लेवल बहुत अधिक होता है। ये बाकी राशियों के मुकाबले बुद्धिमान भी होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं, जिनका आई क्यू लेवल बहुत तेज है।
The IQ level of these 5 zodiac signs is amazing इन 5 राशियों का आई क्यू लेवल कमाल का होता है-
Gemini मिथुन राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि वाले बहुत ही ज्ञानी माने जाते हैं। इनकी सोचने और समझने की शक्ति बहुत ही तेज होती है। इस राशि वाले लोगों के पास हर सवाल का जवाब होता है। बिजनेस करने के मामले में यह बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। अपनी मेहनत और सोच-समझ से इस राशि के लोग बहुत पैसा कमाते हैं और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।
Virgo कन्या राशि- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है और बुध के प्रभाव से ही यह बहुत बुद्धिमान होते हैं। इस राशि के जातकों के पास कुछ भी सोचने-समझने की कमाल की क्षमता होती है। कन्या राशि के जातक अपने दम पर खूब कामयाबी हासिल करते हैं और अपने जीवन में बहुत आगे तक जाते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में इन्हें कोई हरा नहीं सकता है।
Scorpio वृश्चिक राशि- इस राशि में जन्मे लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है। वृश्चिक राशि वालों का स्वामी ग्रह मंगल है। स्वामी ग्रह मंगल होने के कारण इनमें आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। इस राशि के जातकों में एक खास बात यह है कि यह बड़ी ही आसानी से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। अपनी अक्लमंदी का इस्तेमाल करके अपने जीवन में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।
Capricorn मकर राशि- मकर राशि के लोगों को भी काफी तेज माना जाता है। इस राशि वालों का आई क्यू लेवल बहुत अच्छा होता है। इस राशि वाले नए-नए आइडिया इस्तेमाल करके जीवन में खूब सफलता पाते हैं। रिस्क में बिल्कुल पीछे नहीं हटते और खूब धन भी कमाते हैं।
Aquarius कुंभ राशि- इस राशि के लोग काफी इंटेलिजेंट और बुद्धिमान माने जाते हैं। इन लोगों का भी आई क्यू लेवल तेज होता है। ये लोग अपने जीवन में खूब धन कमाते हैं। इन्हें कभी कोई हरा नहीं सकता है।