हाथ का अंगूठा भी खोल सकता है, आपके कई राज़

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2019 - 02:59 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जिस तरह हाथ की रेखाओं से व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। ठीक उसी तरह हाथों की हर एक अंगुली से व्यक्ति के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि आपके हाथ का अंगूठा आपके बारे में क्या कहता है। हस्तरेखा विशेषज्ञों के अनुसार अंगूठे कई तरह के होते हैं, जोकि हर इंसान के राज को खोलते हैं। अंगूठे का शेप आपके बारे में काफी कुछ बता सकता है। कई लोगों का अंगूठा लंबा होता है तो वहीं कई लोगों का अंगूठा छोटा होता है। आइए बताते हैं इन सबके बारे में विस्तार से। 
PunjabKesari, kundli tv, thumb image
राइट एंगल अंगूठा-
हर इंसान के अंगूठे का आकार अलग होता है। कहते हैं कि जिस अंगूठे को सीधा करने पर राइट ऐंगल बनता है तो उसे राइट ऐंगल अंगूठा कहते हैं। ये लोग बहुत ही प्रभावशाली होते हैं। ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है इन्हें हराना आसान नहीं होता। अगर ऐसा व्यक्ति को हरा भी देता है तो वो दोबारा संघर्ष करने को तैयार रहते हैं। 
PunjabKesari, kundli tv, thumb image
लंबा अंगूठा-
कहते हैं कि जिन लोगों का अंगूठा तर्जनी अंगुली के बीच के भाग से गुजरता है तो ऐसे लोगों का अंगूठा सामान्य आकार से लंबा होता है। इन लोगों में खास तरह की खूबियां होती हैं। इन लोगों के विचार खुले होते हैं। इन लोगों की सोच दूसरों से अलग होती है। ये लोग हर मुद्दे पर अपनी सकारात्मक राय रखने के लिए तैयार होते हैं। 
PunjabKesari, kundli tv, thumb image
छोटा अंगूठा-
जिन लोगों का अंगूठा बाकी शरीर की त्वचा से सख्य हो तो वे लोग हठी होते हैं। लेकिन ये हर काम में काफी एक्टिव होते हैं। अगर आपका अंगूठा तर्जनी अंगुली तक भी पहुंचने में अक्षम है तो ऐसे अगूठे को छोटे साइज का अंगूठा माना जाता है। ऐसे लोग मेहनती होते हैं, वहीं ये लोग दूसरे के विचारों पर चलते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News