Work From Home Vastu : वर्क फ्रॉम होम में करियर ग्रोथ चाहिए तो आज ही घर की वर्क डेस्क में अपनाएं ये वास्तु उपाय
punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 11:28 AM (IST)
Work From Home Vastu : आज कल के समय में कई लोग वर्क फ्रॉम होम को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना चुके हैं। अपने कम्फर्ट ज़ोन रहने के लिए या घर में कुछ जरूरी काम पड़ने के कारण लोग वर्क फ्रॉम करना पसंद करते हैं, लेकिन वर्क फ्रॉम के दौरान वास्तु से जुड़े कुछ नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका प्रभाव हमारे काम और तरक्की पर देखने को मिलता है। साथ ही बहुत सारी ओर परेशानियों का सामना करना पड़ता है और मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है। वास्तु के अनुसार, वर्क फ्रॉम करने से पहले वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।

किस दिशा में रखें वर्क डेस्क?
वास्तु के अनुसार, घर में अपनी वर्क डेस्क को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखा चाहिए। उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है, जो करियर में नए अवसरों और धन के आगमन को बढ़ाती है। वहीं पूर्व दिशा से मानसिक स्पष्टता और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है।

दीवारों के रंग और लाइट्स का खास ध्यान रखें
वास्तु के अनुसार, अपनी वर्क डेस्क के आसपास की दीवारों पर हल्का पीला, क्रीम, लाइट ग्रीन या सफेद रंग रखें। हरा रंग रचनात्मकता बढ़ाता है और पीला रंग बुद्धि को तेज करता है। गहरे और भड़कीले रंगों से बचें, क्योंकि ये तनाव बढ़ाते हैं। ध्यान रखें कि आपकी डेस्क पर पर्याप्त रोशनी हो। अंधेरे या कम रोशनी वाले कोने में बैठकर काम करने से नकारात्मकता और आलस बढ़ता है।
साफ-सफाई का ध्यान रखें
वास्तु के अनुसार, वर्क डेस्क की साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि अगर डेस्क पर गंदगी होगी तो इसका सीधा प्रभाव काम में और तरक्की पर पड़ सकता है। इसलिए काम शुरू करने से पहले डेस्क की सफाई जरूर कर लेनी चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
