पत्नी की ये आदतें पति को कर सकती हैं बर्बाद

punjabkesari.in Wednesday, Dec 26, 2018 - 04:08 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
रामायण में श्रीराम कथा के साथ-साथ सुखी और सफल जीवन जीने के लिए बहुत सारी नीतियां बताई गई हैं। जिनका पालन यदि रोजमर्रा के जीवन में किया जाए तो बहुत सारे जाने-अनजाने झमेलों से बचा जा सकता है। जब श्रीराम को वनवास होता है तो वन में देवी सीता और माता अनसूया की भेंट होती है। उन दोनों के संवाद पर आधारित बातचीत से जानें कब किसी व्यक्ति को परखा जा सकता है। माता अनसूया कहती हैं- धीरज, धर्म, मित्र अरु नारी। आपद काल परखिए चारी।
PunjabKesari
अर्थात- किसी भी व्यक्ति के धैर्य की परख तनाव में होती है। अक्सर व्यक्ति गुस्से में कोई न कोई गलत कदम उठा लेता है। धर्म के प्रति किसी इंसान में कितनी आस्था है, इस बात का पता दुख के समय लगता है। कठिन समय आने पर भी जो अधर्म के मार्ग पर नहीं चलता वह ही श्रेष्ठ व्यक्ति है। लाइफ के बुरे दौर में दोस्तों और रिश्तेदारों को परखने का मौका मिलता है। जो कठिन समय में साथ निभाएं वो ही हमारे सच्चे हितैषी होते हैं।
PunjabKesari
सबसे अहम और खास बात जो माता अनसूया ने देवी सीता को बताई वो है पत्नी की परख कैसे और कब होती है। जिस समय पति के धन का नाश हो जाता है। समाज और नाते-रिश्तेदार दूर भागने लगते हैं। उस समय जो पत्नी अपने पति का साथ निभाती है, वह उत्तम होती है। अच्छी पत्नी अपने पति को हर हाल में सुखी रखने का प्रयास करती है। पत्नी के अंदर जज्बा हो तो वह पति के हर बुरे समय का नाश करा सकती है।
PunjabKesari
सुंदरता पाने के लिए ये दिन है बेहद खास 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News