राशिफल: सूर्य रेवती नक्षत्र में आए, संडे को मिलेगी खुशहाली या फिर होगी परेशानी

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2017 - 11:34 AM (IST)

दैनिक शुभाशुभ 02.04.17, रविवार, चंद्र वृष राशी, मृगशीर्ष नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।


विशेष उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति दिन को अच्छा बनाने हेतु शिवलिंग पर लाल चंदन से त्रिपुंड बनाएं।


मेष: पराक्रम व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबित कार्यों में गति आएगी। धन की तंगी दूर होगी। परिजन भी सहयोग व समर्थन देंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


वृष: इच्छित प्रयास सफल होंगे। प्रबल भाग्य से बिगड़े हुए काम बनेंगे। जायदाद के मामले जल्द सुलझेंगे। कारोबार में नए स्रोत जुड़ेंगें। 
शुभाशुभ शुभअंक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


मिथुन: बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। प्रोपर्टी में निवेश से फायदा नहीं होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। एक्सपर्ट की सलाह लेंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


कर्क: मित्रों का व्यवहार हैरान करेगा। प्रभावशाली मित्रों की मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा। मानसिक तनाव कम होगा। 
शुभाशुभ: शुभअंक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


सिंह: भाग्य से ज़्यादा उम्मीद न लगाएं अन्यथा हताश होंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी भी पैदा होगी। व्यय अत्यधिक हो सकता है। 
शुभाशुभ: शुभअंक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, शुभ समय: सायं 06:00 से सायं 07:30 तक। 


कन्या: परिजनों संग समय गुजारने का मौका मिलेगा। रूटीन काम समय पर पूरे होंगे। परिवार संग शाम को डिनर पर बहार जाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


तुला: कम दामों के लालच में घटिया चीज खरीदने से बचें। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है। दूसरों को बिन मांगी सलाह देने से बचें। 
शुभाशुभ: शुभअंक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


वृश्चिक: फाइनेंस के पेपेर्स संभाल कर रखें। सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा। प्रेमी को पूरा समय देंगे। परिजनों से काम की राय मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


धनु: कम समय में सारा काम निपटाएंगे। आर्थिक बोझ पड़ेगा। मित्रों की राय को अनसुना न करें। प्रतिकूल समाचार से मन अशांत रहेगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, शुभ समय: दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


मकर: सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। समारोह में भाग लेंगे। गलत व्यक्ति के सम्पर्क से दूर रहने का प्रयास करें। साख पर आंच आएगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


कुंभ: जीवन में उत्साह व ताजगी रहेगी। सहयोगी काम-काज निपटाने में मदद करेंगे। रोमांस में कोई आकर्षित होगा। दांपत्य रोमांचित रहेगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


मीन: प्रशंसा मिलेगी। तन्मय होकर नया करेंगे। छुट्टी का दिन बहार खाना व घूमना फिरना पसंद आएगा। मनोरंजन हेतु मूवी देखने जाएंगे। 
शुभाशुभ शुभअंक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, शुभ समय: दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News