Weekly Tarot Horoscope (07.09.2026 से 13.09.2026): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2026 - 03:46 PM (IST)

मेष- इस वीक किस्मत का भरपूर सहयोग मिल सकता है। अनजान स्रोत से आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं। वैवाहिक संबंधों में चल रही खटपट समाप्त होगी। करियर के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। साझेदारी में कारोबार करने वालों को अच्छा लाभ हासिल होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा साबित होगा, शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त होंगी।
उपाय- शनिवार को जरूरतमंदों की सहायता करें और पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं।
शुभ रंग- काला
शुभ नंबर- 5
शुभ दिशा- पश्चिम

वृष- आपको खुद के आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे करियर के क्षेत्र में आशातीत परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। लव लाइफ के गिले-शिकवे खत्म होंगे। आपको अपनी मेहनत का भी अच्छा फल मिलने के योग हैं। कारोबारियों के अटके काम बन सकते हैं। सोशल मीडिया के जरिए कुछ लोगों को ख्याति मिलने की संभावना है। 
उपाय- बुधवार को गणेश जी की पूजा करें और विद्यार्थियों को लेखन सामग्री दान करें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- मेहरून
शुभ दिशा- उत्तर-पश्चिम

मिथुन- कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। घर की सुख-सुविधा से संबंधित जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में दबदबा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने का पूरा मौका मिलेगा। जीवनसाथी की अचानक सेहत बिगड़ सकती है। दैनिक दिनचर्या को नियमित रखें। 
उपाय- शनिवार को जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल या कंबल का दान करें और सेवा कार्य करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी नई पार्टी से जुड़ने का मौका मिल सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने से आपका मन तरोताजा हो जाएगा।काम के साथ-साथ अपने आराम के लिए भी समय निकालें। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।  
उपाय- गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और किसी जरूरतमंद को पीली दाल या केले दान करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व

सिंह- ये सप्ताह आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई नई डील मिल सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। दिल की बात अपने किसी खास से साझा करने से आपके रिश्ते और अधिक गहरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- मंगलवार को हनुमान जी के दर्शन करें और जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ का दान करें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- मेहरून
शुभ दिशा- उत्तर-पश्चिम

कन्या- ये सप्ताह शुभ साबित होगा। जातकों को कई नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में बढ़ोतरी दिख रही है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए ऊंचे पद की भी संभावनाएं दिख रही हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। अपना घर या वाहन खरीदने का प्रोग्राम बनेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। बीते समय में अगर निवेश किया था तो उससे भी मुनाफा मिलने के योग हैं। 
उपाय- सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें और सफेद वस्तुओं का दान करें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम

तुला- हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। व्यावसायिक संपर्कों से कोई ऐसी जानकारी मिलेगी, जो आपके कामों को आसन कर देगी। प्रॉपर्टी सम्बन्धी काम करते समय दस्तावेज़ की अच्छे से जांच पड़ताल करें, नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों से इस महीने आपको मुक्ति मिल जाएगी। सेहत में चल रही दिक्कतें दूर हो जाएंगी।  
उपाय- सुबह सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और गुड़ का दान करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व

वृश्चिक- इस वीक व्यापार कर रहे लोगों को लेन-देन के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। कानूनी मामले में फैसला आपके हक में रहने से राहत की सांस लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त के घर दावत में जा सकते हैं। करीबी लोगों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके कई रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सिर में भारीपन रहेगा।  
उपाय- बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और किसी जरूरतमंद को हरी मूंग दान करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- दक्षिण

धनु- यह सप्ताह आपके लिए खास रहने वाला है। इस राशि के छात्र कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को अपने रिश्ते में कुछ समस्या महसूस होगी। पुराने मतभेदों को सुलझाने के लिए आपको इस हफ्ते थोड़ा अधिक धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। परिवार के साथ बाहर डिनर के लिए जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। शांत और सरल दिनचर्या अपनाएं।
उपाय- शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व

मकर- यह सप्ताह नई उमंगों से भरा रहने वाला है। संतान के विवाह में आ रही समस्या दूर हो जाएगी, शहनाईयां बजेंगी। इस राशि की महिलाएं अपने व्यवसाय में विशेष सफलता हासिल करेंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर हाथ लगेगा। सेहत को लेकर सजग रहें। थकान को नजरअंदाज न करें और रात की पूरी नींद लें, तभी मानसिक परेशानी से राहत मिलेगी।
उपाय- गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें, पीले फूल अर्पित करें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम

कुंभ- ये सप्ताह जीवन में बदलाव लेकर आएगा। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। जो लोग नौकरी चेंज करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए समय बहुत बेहतर रहेगा। सेहत में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। 
उपाय- मंगलवार को हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें और जरूरतमंद को भोजन कराएं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व

मीन- जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। विद्यार्थी स्कूल में मिले किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के लिए सफलता मिलेगी। प्रेम करने वाले विवाह करने का फैसला लेंगे और हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। सेहत को लेकर अच्छे डॉक्टर से सलाह लें, नीम-हकीम के चक्कर से बचें। 
उपाय- शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को कमल या सफेद फूल अर्पित करें और घर में साफ-सफाई रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News