Weekly Tarot Horoscope (13.07.2026 से 19.07.2026): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 04:12 PM (IST)

मेष राशि- इस सप्ताह मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने का बड़ा अवसर मिलेगा। सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन वाणी में अहंकार लाने से बचें, अन्यथा बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
उपाय: हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:
शुभ दिशा: पूर्व

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सुख-समृद्धि और धन लाभ लेकर आ रहा है। रचनात्मक कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। परिवार के साथ मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। सुख-साधनों पर खर्च बढ़ेगा और पार्टनर से रिश्ते मजबूत होंगे। 
उपाय: शुक्रवार को लक्ष्मी जी की आरती करें।
शुभ रंग: सफेद 
शुभ अंक:
शुभ दिशा: दक्षिण-पूर्व

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को करियर में कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना होगा। व्यापार में साझेदारी से अच्छा लाभ होगा। नए प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं। छात्रों को एकाग्रता बनाए रखनी होगी। इस स्पताह सेहत का थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। 
उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग: हरा 
शुभ अंक: 5
शुभ दिशा: उत्तर

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए यात्राओं के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगी। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। संपत्ति का विवाद सुलझेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चे किसी चीज को खरीदने की जिद कर सकते हैं। तनाव से बचने के लिए योग करें। 
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
शुभ रंग: सिल्वर 
शुभ अंक:
शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम

सिंह राशि- सिंह राशि के जातक अपनी सूझबूझ से हर चुनौती को पार कर लेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।  इस वीक बाहर के खान-पान से बचें, पेट खराब होने की संभावना है।
उपाय: रोज सुबह सूर्य देव को अर्घ्य दें।
शुभ रंग: सुनहरा 
शुभ अंक: 1 
शुभ दिशा: पूर्व

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्ममंथन का है। किसी भी बड़े निवेश से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। बजट बिगड़ सकता है, लेकिन लव लाइफ की गलतफहमियां दूर होंगी। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। 
उपाय: पक्षियों को सात प्रकार का अनाज डालें।
शुभ रंग: गहरा हरा 
शुभ अंक:
शुभ दिशा: उत्तर

तुला राशि- तुला राशि के जातकों को इस हफ्ते परेशानियों से बड़ी राहत मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और मान-सम्मान बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। पुराना फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और स्वास्थ्य बेहतर होगा। 
उपाय: शनिवार की शाम पीपल के नीचे दीपक जलाएं।
शुभ रंग: गुलाबी 
शुभ अंक:
शुभ दिशा: पश्चिम

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। करियर में नए और बेहतर अवसर मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। बदलते मौसम में सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। 
उपाय: मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: मैरून 
शुभ अंक:
शुभ दिशा: दक्षिण

धनु राशि- धनु राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। अचानक बड़ी धन राशि प्राप्त होने से आर्थिक तंगी दूर होगी। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से फ्रेश रहेंगे। 
उपाय: गुरुवार को हल्दी का तिलक लगाएं।
शुभ रंग: पीला 
शुभ अंक: 5 
शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व

मकर राशि- मकर राशि वाले इस सप्ताह शॉर्टकट और गलत संगति से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आपकी छवि बिगाड़ सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में तालमेल बिठाएं और वाहन चलाते समय गति धीमी रखें। 
उपाय: शनि चालीसा पढ़ें और तेल दान करें।
शुभ रंग: काला 
शुभ अंक: 4
शुभ दिशा: पश्चिम

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मानसिक शांति और राहत लेकर आएगा। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। नौकरी में अपनी प्रतिभा दिखाने के मौके मिलेंगे। नया वाहन खरीदने का योग है। वैवाहिक जीवन में खुशियां और रोमांस बढ़ेगा। 
उपाय: बुधवार को जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
शुभ रंग: फिरोजी
शुभ अंक: 6
शुभ दिशा: पश्चिम

मीन राशि- मीन राशि वाले इस हफ्ते अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर ही कोई फैसला लें। नौकरी में अपनी रणनीतियों को गुप्त रखें। निवेश के लिए समय अच्छा है।  संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए शांति से काम लें। 
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं।
शुभ रंग: केसरिया 
शुभ अंक:
शुभ दिशा: उत्तर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News