Weekly Tarot Horoscope (15.06.2026 से 21.05.2026): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 01:19 PM (IST)

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खास रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्पापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सेहत को लिहाज से यह वीक ठीक-ठाक रहने वाला है। 
उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 6

वृष- वृष राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता शुभ रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरु कर सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए दोस्तों के साथ पहाड़ी इलाके पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। 
उपाय- शिव जी के मंदिर जाएं। 
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 8

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जो लोग लंबे समय से किसी जॉब की तलाश में थे, उन्हें किसी अच्छी कपंनी से कॉल आ सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे, उन्हें थोड़ी ओर मेहनत करने की आवश्यकता है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।  
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात  बुरी लग सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। ससुराल पक्ष से धव लाभ होने की संभावना है। इस राशि के सिंगल लोग क्रश के साथ अपनी दोस्ती की नई शुरुआत कर सकते हैं। संतान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मन परेशान रहेगा।  
उपाय- गणेश जी के मंदिर जाएं। 
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता मिलाजुला रहने वाला है। समाज और कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। लोग आपकी सलाह को गंभीरता से लेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होने के संकेत हैं। अहंकार के कारण पार्टनर से विवाद हो सकता है, स्वभाव में विनम्रता लाएं। सिरदर्द या बीपी की समस्या का ध्यान रखें।
उपाय- माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
शुभ रंग- बाउन 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 9

कन्या- आपके लिए यह सप्ताह एक गोल्डन पीरियड की तरह है। मन में सकारात्मकता रहेगी और नई उम्मीदें जागेंगी। करियर में बदलाव के प्रयास सफल होंगे। यदि नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो अच्छा ऑफर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से हफ्ता शानदार है।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। 
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह वीक अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के युवा किसी से भी अपने मन की बात शेयर न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। 
उपाय- घर से कुछ मीठा खाकर बाहर निकलें। 
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता सामान्य रहने वाला है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि के युवा किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। सेहत के मामले में यह सप्ताह ठीक रहेगा। 
उपाय-  माता पार्वती के मंत्रों का जप करें। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 7

धनु- धनु राशि के जातक इस सप्ताह किसी पुरानी परिस्थिति या टॉक्सिक आदत को पीछे छोड़कर आगे की ओर बढ़ेंगे। यात्रा के योग हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर के योग बन रहे हैं, जो भविष्य के लिए लाभकारी होगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। यदि प्रेम संबंधों में कोई तनाव था, तो वह अब धीरे-धीरे दूर होगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
उपाय- पक्षियों का दाना डालें। 
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

मकर- यह सप्ताह आपके लिए पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। अपनों के साथ बेहतरीन समय बीतेगा और मन प्रसन्न रहेगा।पार्टनरशिप में किया गया काम बड़ा मुनाफा देगा। कार्यक्षेत्र में मित्रों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन में भरपूर रोमांस और आपसी तालमेल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। 
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 3

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहने वाला है। पिता के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आंखों में जलन की समस्या से परेशान रहेंगे। 
उपाय- भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें। 
शुभ रंग- केसरी 
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

मीन- यह सप्ताह आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। कार्यस्थल पर आपकी लीडरशिप की तारीफ होगी। नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आर्थिक लाभ के योग हैं। रिश्तों में उत्साह रहेगा, लेकिन जीवनसाथी पर अपनी बातें थोपने से बचें। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय- घर के मंदिर में प्रणाम करें। 
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News