Weekly Tarot Horoscope (1st-7th June): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 05:28 PM (IST)

मेष राशि - मेष राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। हबिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट छाई रहेगी। सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ दिशा: पूर्व
शुभ अंक: 9

वृष राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह वीक खास रहने वाला है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी दोस्त से चल रही नाराजगी इस हफ्ते तक खत्म हो जाएगी। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के लोग इस सप्ताह सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिशा: दक्षिण-पूर्व
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस होने की संभावना है। मन को शांत रखने के लिए इस राशि के लोग योग करेंगे। जो लोग लंबे किसी रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर घरवालों से बातचीत कर सकते हैं। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर माता-पिता के साथ कोई अहम बातचीत कर सकते हैं। 
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ दिशा: उत्तर
शुभ अंक: 5

कर्क राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह वीक अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस राशि के सिंगल लोग क्रश को अपने मन की बात कहने के लिए दोस्तों की मदद लेंगे। इस राशि के महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। जो लोग लंबे समय से काम की तलाश में थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से कॉल आ सकती है। 
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम
शुभ अंक: 2

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों  के लिए यह हफ्ता शानदार रहने वाला है। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। इस राशि के युवा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। इस राशि के सिंगल ऑफिस में  किसी बड़े उमर के व्यक्ति को अपना दिल दे बैठेंगे। आंखों में जलन की समस्या से परेशान रहेंगे। 
उपाय: प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ दिशा: पूर्व
शुभ अंक: 1

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए यह वीक बढ़िया रहने वाला है। कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी की परीक्षा दे चुके हैं, उन्हें मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। 
स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग: हरा
शुभ दिशा: उत्तर
शुभ अंक: 5

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुद को निखारने और करियर में बड़े फैसले लेने का है। सप्ताह की शुरुआत में थोड़े खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन मध्य के बाद आर्थिक स्थिति काफी सुदृढ़ हो जाएगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। साझेदारी के काम में थोड़ा सोच-समझकर आगे बढ़ें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं को भारी नुकसान हो सकता है। 
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिशा: पश्चिम
शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि- आपके भीतर इस सप्ताह गजब का साहस और अनुशासन देखने को मिलेगा, जिससे आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में मन की दुविधाएं समाप्त होंगी और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। अपनी सेहत और खानपान का ध्यान रखें।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ दिशा: दक्षिण
शुभ अंक: 9

धनु राशि - धनु राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में मान-सम्मान को लेकर थोड़ा सतर्क रहें और किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें। हालांकि, जैसे-जैसे हफ्ता आगे बढ़ेगा, आपकी इनकम के नए सोर्स बनेंगे। लव लाइफ में थोड़ी गलतफहमियां हो सकती हैं, जिन्हें बातचीत से सुलझाएं। बड़ों का आशीर्वाद आपके काम आएगा। पिता की सेहत में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। 
उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
शुभ अंक: 3

मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता सामान्य रहने वाला है। व्यापार और नौकरी के लिहाज से यह सप्ताह बढ़िया रहेगा। मेहनत के अनुसार ही फल मिलेगा, इसलिए शॉर्टकट अपनाने से बचें। यदि नया घर या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय कागजी कार्रवाई को अच्छे से जांचने का है। किसी कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। 
उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
शुभ रंग: नीला
शुभ दिशा: दक्षिण
शुभ अंक: 8

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह वीक सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। इस राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है, नहीं तो कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। शेयर बाजार या निवेश से जुड़े लोगों को थोड़ा लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत के मामले में पैरों या जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय: जरूरतमंदों को काले तिल दान करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ दिशा: पश्चिम
शुभ अंक: 4

मीन राशि- सप्ताह की शुरुआत मीन राशि के जातकों को थोड़ी बेचैनी या मन में नकारात्मक विचार का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। किसी दोस्त की अचानक सेहत बिगड़ जाने से मन परेशान रहेगा। 
उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
शुभ अंक: 7

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News