Weekly Tarot Horoscope (12.10.2026 से 18.10.2026): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 11:05 AM (IST)

मेष- ये सप्ताह पिछले हफ्ते से बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में हर काम में सफलता मिलती देखकर खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पुरानी गलती से शिक्षा लेकर वर्तमान में उसे सुधारने की कोशिश करेंगे। त्यौहारी सीजन के चलते वही सामान खरीदें, जिसकी आपको अवश्यकता है। धन की बर्बादी करने से बचें। 
उपाय- हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल  
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

वृष- कार्यस्थल पर आपका अनुभव फायदा दिला सकता है, जिससे सारे स्टाफ में आपके ही चर्चे हर जुबान पर होंगे। साझेदारी में काम करने के लिए हामी न भरें, धोखा मिल सकता है। सामाजिक गतिविधियों की तरफ रुझान ज्यादा बढ़ेगा, साख बनेगी। परिवार में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। खांसी-जुकाम तंग करेगा, मौसम से खुद का बचाव रखें।
उपाय- शनिवार को पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाने की परंपरा निभा सकते हैं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3

मिथुन- ये सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में किसी की बातों में आकर अपना नुकसान करवा बैठेंगे। घर में बहन के रिश्ते की बात चल सकती है। छात्र अपने भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखा दीपक जलाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

कर्क- यह वीक आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आलस्य से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक जगह घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य में परिवार की किसी समस्या को लेकर मानसिक तनाव से गुजरेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

सिंह- इस वीक सिंह राशि वालों को धन-धान्य की प्राप्ति होगी और अटके काम भी पूरे होंगे। सुलह-समझौते से धन-संपत्ति से जुड़े विवाद दूर हो सकते हैं। किसी बड़े कार्य को करने के लिए ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी की तरफ से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। हफ्ते के आखिर में माता-पिता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- पीली दाल या केले का दान करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

कन्या- इस वीक घर में किसी करीबी रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। जमीन-जायदाद को लेकर भाईयों के साथ बहस हो सकती है। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ अपना समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है। 
उपाय- किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचे नहीं तो पछताना पड़ सकता है।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

तुला- इस वीक किसी महत्वपूर्ण काम में आपका शरीर पूरा साथ देगा। आप किसी काम को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। कुमकुम का तिलक लगाएं, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सितारे बुलंदियों पर हैं, जॉब शिफ्ट कर सकते हैं।
उपाय- सांड को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

वृश्चिक- इस वीक नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। जिस डील को लेकर लम्बे समय से परेशान थे, उसको पूरा करने में कामयाब रहेंगे। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। कोई पुराना रोग फिर से उभर कर आ सकता है। भूमि-भवन से जुड़ा विवाद भी खत्म होता हुआ दिखाई देगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

धनु- ये हफ्ता आपके लिए शानदार रहने वाला है। ऑफिस के काम को पूरा करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के अविवाहित युवा अपने मनपसंद साथी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। डेली रूटीन में बदलाव करने की कोशिश करेंगे तो बहुत से अधूरे काम आंख बंद करते ही पूरे हो जाएंगे। मेडिटेशन के लिए समय निकालें।  
उपाय- काले रंग की सोक्स न पहनें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

मकर- आने वाले 7 दिन बीते दिनों के मुकाबले अच्छे रहने वाले हैं। लंबे समय से रूके हुए काम में सफलता मिलने से राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में पहले से अधिक मेहनत करनी पडे़गी। इस राशि की महिलाएं काम के चलते परिवार वालों को उचित समय देने में असमर्थ रहेंगी। माता के साथ अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
उपाय- कद्दू न खाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

कुंभ- इस सप्ताह तन और मन काफी खुश रहेगा। मनचाही जॉब का ऑफर प्राप्त हो सकता है। युवा वर्ग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। बच्चें अपना ज्यादा समय खेल-कूद में बिताएंगे। किसी जरुरी मामले में जीवनसाथी की राय लेना न भूलें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। पिता की सेहत में पहले से सुधार होने की आशा है।
उपाय- चने की दाल, हल्दी या केले का दान करें। 
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1
 
मीन- इस वीक सेल्फ रिस्पेक्ट को मारना पड़ सकता है। छात्र उच्च पढ़ाई के लिए माता-पिता से सलाह लेंगे। कार्यक्षेत्र में न चाहते हुए भी किसी की जी हुजूरी करनी पड़ेगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। कोई करीबी रिश्तेदार के यहां से दुखद खबर सुनने को मिलेगी। मानसिक तनाव का असर सेहत पर हो सकता है।
उपाय- गेंदे के फूलों की माला अपने इष्ट को पहनाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News