Weekly Tarot Horoscope (26th October-1st November ): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Oct 26, 2025 - 10:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह आपके लिए नई शुरुआत और अवसर लाने वाला है। आपके जीवन में कुछ अनचाहे बदलाव हो सकते हैं, लेकिन यह परिवर्तन आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट आपके लिए लाभदायक रहेगा। संबंधों में संवेदनशील रहें और विवादों से बचें। सप्ताह के अंत में आर्थिक लाभ की संभावना है।
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 4

वृष- वृष राशि वालों के लिए यह समय व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों ही दृष्टियों से लाभकारी रहेगा। किसी पुराने विवाद का समाधान होगा और मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। सप्ताह के मध्य में यात्रा की संभावना है, जो फायदेमंद रहेगी।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। इस राशि के युवा धैर्य रखें और कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में समझदारी बरतें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक संतोष मिलेगा।
उपाय- गणेश जी के मंदिर जाएं। 
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह सुखद और प्रेरणादायक रहेगा। आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरी में तरक्की या किसी नए अवसर की प्राप्ति संभव है। प्रेम जीवन में रोमांचक पल मिलेंगे। मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय- शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। 
शुभ रंग- सफेद 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 3

सिंह- सिंह राशि के लिए यह सप्ताह सक्रिय रहेगा। पेशेवर जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती है।  आप अपने कौशल से सभी बाधाओं को पार करेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
उपाय- मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें। 
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह सुधार और आत्मनिरीक्षण का समय है। किसी पुराने मुद्दे का समाधान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता आवश्यक है। प्रेम जीवन में कुछ अनिश्चितताएं हो सकती हैं, इसलिए समझदारी से निर्णय लें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
शुभ रंग- केसरी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 7

तुला- तुला राशि के लिए यह सप्ताह संतुलन और ध्यान का है। आप अपने रिश्तों और कामकाज में संतुलन बनाए रखेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। संतान की शादी को लेकर कोई महत्वपूर्म फैसला लेंगे। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और योग लाभकारी रहेंगे।
उपाय- विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें। 
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 6

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह उत्साह और स्फूर्ति लाएगा। आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलने की संभावना है। इस राशि के छात्रों के लिए यह सप्ताह खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम जीवन में रोमांचक बदलाव हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं। 
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

धनु- धनु राशि के लिए यह सप्ताह सीखने और नए अनुभवों से भरा रहेगा। आप नई योजनाओं पर काम करें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार और मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों की सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता रखें।
उपाय- जल में रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

मकर- मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास और करियर पर ध्यान का है। आपके प्रयास सफल होंगे और आपके प्रयासों की सराहना होगी। आर्थिक लाभ होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। युवा किसी दोस्त के साथ मिलकर कोी बिजनेस शुरू कर सकते हैं। मानसिक शांति के लिए ध्यान करना लाभकारी रहेगा।
उपाय- घर के मंदिर में प्रणाम करें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्मनिरीक्षण और सुधार का है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता और मान्यता प्राप्त होगी। प्रेम जीवन में रोमांचक पल मिलेंगे। किसी को उधार दिया पैसा वापस मिलेगा।  मानसिक शांति और संतोष अनुभव होगा।
उपाय- शाम को तुलसी के आगे दीया तो लगाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 2

मीन- मीन राशि के लिए यह सप्ताह नए विचारों और अवसरों से भरा रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। सुसराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।
उपाय- माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें। 
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News