Tarot Card Rashifal (20th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 04:30 AM (IST)
मेष- आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र सभी आपके काम की तारीफ करें। मन को शांत रखने के लिए शाम तो मंदिर जाएंगे। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
वृष - आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है।
मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई नई डील मिल सकती है। घर में अचानक मेहमानों के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी। सिंगल क्रश को अपने दिल की बात कहने का प्रयास करेंगे।
कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। कानूनी मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
सिंह- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। छोटी-छोटी बातों पर आप अपना आपा खो सकते हैं। स्वयं को शांत रखने की कोशिश करें। इस राशि की वर्किंग महिलाओं को सफलता मिलने के योग है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
कन्या- आज के दिन नौकरी के लिए भटक रहे जातकों को सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है। छात्रों को अध्यापक से सहायता प्राप्त होगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कमर दर्द की शिकायत रहेगी।
तुला- आज का दिन आपके लिए आर्थिक सुधार लेकर आएगा। पुराने किए निवेश से आपको धन लाभ होने के योग है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगा।
धनु- आज का दिन खास रहने वाला है। आमदनी से ज्यादा खर्चों की स्थिति बन रही है। मीडिया के जरिए आपको कोई व्यावसायिक सूचना मिल सकती है। नवविवाहितों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें।
मकर- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर साथी के साथ झगड़ा हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जो लोग विदेश जा कर पढ़ने चाहते हैं, उनका ये सपना पूरा होगा। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर सहकर्मी के साथ बहस हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। छात्रों का दिन आज ठीक रहेगा। पेट की समस्या रहेगी।
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
