Weekly Tarot Horoscope (9th-15th february): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2025 - 09:19 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_09_19_250520273weeklytarothoroscope.jp.jpg)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। माता की सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
उपाय- शिव जी के मंदिर जाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3
वृष- यह हफ्ता इस राशि के जातकों के लिए नई उमंगों से भरा रहने वाला है। अपनी बिजी लाइफ में से कुछ पल निकालकर परिवार और जीवनसाथी के साथ व्यतीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोग अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। किसी खास दोस्त की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा।
उपाय- माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7
मिथुन- यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। युवा वर्ग करियर को लेकर लापरवाह रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- गणेश जी के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के युवाओं की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलने की संभावना है। किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी पर जा सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए परिवार के साथ किसी धामिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- माता-पिता को प्रणाम करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह वीक बढ़िया रहने वाला है। व्यापार पर धन लाभ होने आ4थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। इस राशि के सिंगल लोग कार्यक्षेत्र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
उपाय- शिव जी के मंदिर में जाकर सेवा करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता शुभ रहने वाला है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स खेलने-कूदने में समय व्यतीत करेंगे। साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- गाय को घास खिलाएं
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह वीक शानदार रहने वाला है। ऑफिस में आपके प्रोजेक्ट के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग एक-दूसरे के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहे।
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता खुशनुमा रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ काम संपन्न हो सकता है। युवा वर्ग रोजगार को लेकर चिंतित नजर आएंगे। परिवार के साथ व्यतीत किया हर पल आपको आनंद देगा। इस राशि के सिंगल जातकों को अच्छे और बड़े घर से रिश्ते आ सकते हैं। संतान किसी चीज लेकर जिद कर सकते हैं।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह वीक ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। किसी बात को लेकर माता-पिता से बहस हो सकती है। किसी तीसरे की बातों में आकर साथी पर शक कर सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में थे, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पडे़गा। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।
उपाय- घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए यह वीक सामान्य रहने वाला है। बॉस के द्वारा दिए गए काम को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को और गहरा बनाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर अधिकारियों से बहस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। लव लाइफ में रोमांस की कमी देखने को मिलेगी। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा मन चिंतित रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह वीक खास रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि युवा अपने भविष्य को लेकर कई अहम फैसला लेंगे। परिवार के साथ किसी बात को लेकर चर्चा कर सकते हैं। माता के साथ किसी काम को पूरा करने के लिए बैंक के चक्कर लगाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- किसी का अपमान न करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1