Weekly Tarot Horoscope (2nd-8th April): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Apr 02, 2023 - 08:11 AM (IST)

मेष- यह सप्ताह मिला-जुला साबित होगा। काम में आने वाली अड़चनों के कारण मन विचलित रहेगा। हफ्ते के आखिर के दिनों में व्यापार से जुड़ा कोई बड़ा लाभ होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए ये समय अच्छा है। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई का ध्यान रखेंगे।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक-  4

वृष- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, ध्यान से काम करें। व्यापार को आगे ले जाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ सकती है। ये परिश्रम जल्द ही सफलता लेकर आएगा। युवा वर्ग करियर से जुड़ा कोई फैसला लेने में कंफ्यूज रहेंगे। पढ़ाई कर रहे छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में किसी खास मेहमान के आने से आनंद भरा माहौल रहेगा।
उपाय- मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5

मिथुन- इस सप्ताह विदेश से जुड़ा कोई काम कर रहे हैं तो उसमें कोई बड़ा फायदा होगा लेकिन इसके लिए सोच से भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के चांस हैं। संतान की तरक्की की वजह से घर में त्यौहार वाला माहौल बना रहेगा। सप्ताह के अंत में परिवार वालों के साथ रिश्तों को थोड़ा संभाल कर रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
उपाय- गणेश जी को 11 दूर्वा चढ़ाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

कर्क- इस वीक नौकरी कर रहे लोगों को अच्छे प्रदर्शन की वजह से इंक्रीमेंट मिलने के चांस हैं। व्यापार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने के लिए किसी बड़े की सहायता मांगेंगे। युवाओं को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कोई बड़ा कदम उठाना पड़ेगा, जो कि शुभ साबित होगा। परिवार में किसी सदस्य की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में सेहत खराब होने की संभावना है।
उपाय- शनिदेव को तेल अर्पित करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

सिंह- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र से जुड़े बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। व्यापार में कुछ अड़चनें आएंगी लेकिन धैर्य और समझदारी के साथ सब मुश्किलों को दूर कर लेंगे। कोई नया वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे लेकिन खरीदने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। व्यापार में उन्नति करने के अवसर मिलेंगे। अचानक से परिवार संग किसी पर्यटन स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय- घर के मंदिर में चौमुखी दीपक जलाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

कन्या- इस सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में विरोधी लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। करियर या कारोबार से जुड़ा फैसला भावनाओं में बहकर न करें अन्यथा बाद में पछताने की नौबत आ जाएगी। व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सेहत के प्रति सजग रहें।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

तुला- इस हफ्ते व्यवसाय में लाभ संभव है। कार्यक्षेत्र में आपका कोई काम खराब करने की कोशिश कर सकता है, संभल कर रहें। सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों और मांगलिक कार्यों के लिए धन खर्च होगा। छात्र अपने नतीजे को लेकर परेशान रहेंगे। लंबे समय बाद किसी प्रियजन से मुलाकात आपकी खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। हाथों में दर्द रह सकता है।
उपाय- शिव स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

वृश्चिक- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग किसी विशेष प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे थे, उन्हें इस सप्ताह उनके कार्य के लिए विशेष सम्मान मिल सकता है। युवाओं का मन बिना बात को लेकर चिंतित रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार में अचानक कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

धनु- ये सप्ताह व्यापारिक नजरिए से अच्छा रहेगा। कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। सप्ताह के बीच में आपका मन किसी धार्मिक स्थान पर जाने के लिए बन सकता है। खर्चे अधिक बने रहेंगे। युवाओं के लिए कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उपाय- कन्याओं को भोजन कराएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

मकर- इस सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वीक के मध्य में किसी नई योजना पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त साधन बनेंगे। पारिवारिक जीवन को सुखमय बनाने के लिये भी विशेष प्रयास करेंगे।  
उपाय- हनुमान जी को लाल सिंदूर अर्पित करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

कुंभ- इस सप्ताह कारोबार संबंधी रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। व्यापारिक यात्रा करते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में अपने महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने की कोशिश करेंगे। युवा वर्ग बेकार के क्रोध और गुस्से से बचें। संतान को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। परिवार में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।
उपाय- राधा कृष्ण की पूजा करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

मीन- इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में योगदान देने का कोई अवसर मिलेगा। ऑफिशियल मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। मित्रों से मिलकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अपनी नींव को मजबूत करने वाला है, मेहनत करें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। सप्ताह के अंत में सेहत को लेकर सजग रहने की जरूरत है।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News