Weekly Tarot Horoscope (11th-17th September): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
punjabkesari.in Saturday, Sep 10, 2022 - 09:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- इस हफ्ते नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। परेशानियों के बारे में सोचे बिना कर्म करेंगे। आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। राजनीति वाले लोग अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत करेंगे। जीवनसाथी से हुए झगड़े के कारण तनाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रेमियों को सावधानी बरतने की जरुरत है। स्वास्थ्य के हिसाब से यह सप्ताह आपको कुछ तकलीफ दे सकता है।
उपाय- सूर्य नमस्कार करें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लाल
वृषभ- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। नौकरी करने वालों को धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय में लगे जातकों के लिए नए निवेश के आसार हैं। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े जातको को सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में तेजी से सुधार होगा। छात्र अपनी प्रतिभा से सफलता प्राप्ति की ओर बढ़ेंगे। यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में सुधार होने की संभावना है। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय- मां लक्ष्मी को हरे व लाल रंग की चूड़ियां अर्पण करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
मिथुन- यह हफ्ता आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन चालाक लोगों से थोड़ा बच कर रहें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। बेवजह की यात्रा करनी पड़ेगी। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के पूर्ण योग हैं। वैवाहिक जीवन में सम्बन्धों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में रह रहे जातक अपने साथी को थोड़ा समय दें। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। मधुमेह के रोगियों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा।
उपाय- भगवान विष्णु जी को फूल अर्पित करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
कर्क- इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह का आरंभ थोड़ा कठिन रहने वाला है। मानसिक तनाव के कारण व्यवसाय में कम ध्यान लगेगा। नौकरी करने वालों को बोनस थोड़ा देरी से मिलेगी। इस समय खरीदारी बिल्कुल न करें नहीं तो भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। वीकेंड के अंत में आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। दूसरों की सफलता को देख आप भी प्ररित होंगे। वैवाहिक जीवन में रोमांस जागेगा। प्रेम में संयम से काम लें वरना दिक्कतें होंगी। रक्तचाप की समस्या हो सकती है।
उपाय- शिव शंभू का दूध से अभिषेक करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
सिंह- आपके लिए यह सप्ताह अच्छे परिणाम लिए हुए है। व्यवसाय में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय अच्छा धन लाभ देंगे। नौकरी करने वाले सहयोगियों से मेलजोल बनाने में कामयाब होंगे। वैवाहिक जीवन में संतान पक्ष की वजह से थोड़ी मुश्किल बनी रहेगी। प्रेमी रोमांस का लुत्फ उठाते दिखेंगे। भूमी-भवन का क्रय-विक्रय न करें। सामाजिक कार्यों में दिल लगेगा। सिर दर्द की समस्या से जूझ रहे लोगों को कुछ आराम मिलेगा।
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पण करें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला
कन्या- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम सा रहेगा। व्यवसाय में कुछ जातकों को नए अवसर मिलेंगे अन्य को थोड़ा इंतजार करना होगा। छात्रों के लिए यह समय संघर्ष भरा रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए तरक्की का समय है। जिन लोगों के पैसे अटके हुए हैं, वे इस हफ्ते निकल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में लिप्त जातक एक-दूसरे के साथ अच्छा महसूस करेंगे। जो लंबे समय से बीमार चल रहे हैं उन्हें राहत मिलेगी।
उपाय- गणेश जी को मिठाई का भोग लगाएं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तुला- इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। योजनाओं की गतिशीलता पर विचार-विमर्श करने की आवश्यकता है। नौकरी वालों को सरप्राइज मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होने की संभावना है। छात्रों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में की गई मेहनत सफलता के मार्ग पर ले जाएगी। भवन निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। घर में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। प्रेमियों के लिए समय शुभ है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- राधाकृष्ण की विधिवत पूजा करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नारंगी
वृश्चिक- इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए अपने हुनर को पेश करने का अच्छा मौका मिलेगा। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर लोकप्रियता में विस्तार लाएगा। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल का अभाव रहेगा। प्रेम संबंधों में आप इस समय खुद को आनंदित महसूस करेंगे।
उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- संतरी
धनु- हफ्ते के आरंभ में दान-पुण्य के कार्य में मन लगेगा। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह पर जाएंगे। मित्रों से मिलेंगे, दिल में प्रसन्नता भर जाएगी। सप्ताह का अंत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सरकारी नौकरी वालों को यह समय थोड़ा परेशानी में डाल सकता है इसलिए लापरवाही न बरतें। कार्य में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। छात्रों को पढ़ाई में अधिक ध्यान लगाने की जरूरत है नहीं तो इच्छा अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे।
उपाय- गरीबों में कपड़े दान करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गुलाबी
मकर- यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। व्यापार में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं और अगर पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो अधिक लाभ होने की आशंका है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लोग किसी संस्था से जुड़े हैं उन्हें समाज में खास जगह मिलेगी। बच्चों को पढ़ाई में मनचाही सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा। परिवार के सदस्य पूर्ण रुप से सहयोग करेंगे। प्रेमी विपरीत स्थितियों के चलते परेशानी में पड़ सकते हैं।
उपाय- फल-फूल का दान करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- भूरा
कुंभ- कार्यस्थल पर आप लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहेंगे। आमदनी के अच्छे आसार हैं। पारिवारिक संबंधों में मिठास बरकरार रहेगी। संतान से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाह रहे हैं वे इस समय प्रयास करेंगे तो सफल रहेंगे। घर में मेहमानों के आने की संभावना है। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल देखने को मिलेगा। अच्छे स्वास्थ्य हेतु अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें।
उपाय- हनुमान जी के मंदिर में बूंदी चढ़ाएं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
मीन- नए विचारों और नई सोच के साथ सप्ताह की शुरुआत होगी। आर्थिक संदर्भ में व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं, जिससे समस्याओं में सुधार की संभावना है। मित्रों का सहयोग लाभदायक साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में घर शिफ्ट करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। बुजुर्ग तथा बच्चों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। प्रेमी कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। त्वचा से संबंधित समस्या हो सकती है।
उपाय- मां लक्ष्मी की उपासना करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- जामुनी