Weekly Tarot Horoscope (4th-10th September): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Saturday, Sep 03, 2022 - 10:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि वालों के लिए ये महीना बेहद ही शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में नौकरी के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा का परिणाम अवश्य मिलेगा। कामकाजी महिलाएं घर और काम को अच्छे से संभालेंगी। जिनके काम अटके हुए थे, वे इस सप्ताह पूरे होंगे। परिवार में चल रहा विवाद किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से और उलझ सकता है, ऐसे में घर की बात घर में ही रहे तो बेहतर है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद के चलते कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। जिन जातको के प्रेम संबंध चल रहे हैं, वे संभल कर रहें। सेहत सामान्य रहेगी।  
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल

वृषभ- इन राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपना काम दूसरों पर न थोपें, कार्य में देरी होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में कामकाज का ज्यादा बोझ रहेगा। जिसे निपटाने के लिए समय और ऊर्जा का प्रबंधन करना पड़ेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, ऐसे में कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं। कोई विवाद कोर्ट-कचहरी से बाहर निपटा लेना बेहतर रहेगा। सप्ताह के आखिर में चीजें आपके नियंत्रण में आती हुई नजर आएंगी लेकिन इस दौरान सेहत से संबंधित दिक्कतें आने की संभावना है। दिनचर्या और सेहत दोनों को सही रखने का प्रयास रखें।
उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला

मिथुन- मिथुन राशि के लोगों को घर व ऑफिस दोनों जगह को मैनेज करके चलना होगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके सिर पर आ सकती है। बजट गड़बड़ा सकता है, खर्चों पर नियंत्रण रखने में ही भलाई है। वाद-विवाद के समय सोच-समझकर ही बोलें अन्यथा बाद में शर्मिंदा होना पड़ेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए समय उत्तम है, आय में वृद्धि होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार मिलेगा। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। दोस्ती प्यार में बदलने के चांस है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवन में होने वाली प्रगति में जीवनसाथी का विशेष योगदान रहेगा। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय- हरे रंग के वस्त्र दान करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद

कर्क- यह सप्ताह मिला-जुला साबित होगा। किसी के बहकावे में आने से बचें नहीं तो उलझने बढ़ सकती हैं। काम में आने वाली अड़चनों के कारण मन विचलित रहेगा। हफ्ते के आखिर के 3 दिनों में बड़ा लाभ होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए ये समय अच्छा है। समाज में सम्मान बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपका मन सामाजिक कार्यों में भी लगेगा। प्रेम जीवन में बहस करने से बचें अन्यथा आगे चल कर समस्या खड़ी हो जाएगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। कोई करीबी सरप्राइज देगा, जिससे अपार प्रसन्नता होगी।
उपाय- शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाएं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नारंगी

सिंह- सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। मनचाहा प्रमोशन या तबादला हो जाने पर घर में खुशियों का माहौल रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के अतिरिक्त आमदनी के स्रोत बनेंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की सोच रहे हैं तो ये कामना अब पूरी हो सकती है। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। दोस्तों के साथ यात्रा भी संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों की दृष्टि से यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। क्रश को प्रपोज कर उन्हें अपना बना लेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय- सूर्य नमस्कार करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला

कन्या- विदेश से जुड़े कार्य करने वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़ा कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में जीत हासिल होगी। अपनी बुद्धि एवं विवेक के जरिए स्थिति को सुधारने और उसे मजबूत करने में कामयाब होंगे। विपक्षियों से जुड़ी चिंताओं में कमी हो सकती है। किसी योजना आदि में धन लगाते समय अपनी परिस्थितियों का जरूर ध्यान रखें। लव पार्टनर के साथ हंसी खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। बाजार में फंसा धन वापस मिल जाएगा।
उपाय- क्षमतानुसार खानपान की वस्तुएं दान करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सुनहरा

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उन्नति कारक रहेगा। इस दौरान कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। रिसर्च आदि का काम करने वालों के लिए यह समय शुभ है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, जिसमें परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए हफ्ते के पहले 2 दिन बेहद शुभ साबित होंगे। सप्ताह के अंत तक कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शत्रु मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे और आप एक सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत करेंगे।
उपाय- मस्तिष्क पर चंदन का तिलक लगाएं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- भूरा

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा। जाॅब में अधिक जिम्मेदारी मिल सकती है। जिससे तनाव होने की आशंका है। पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो दूसरे पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। बचपन के दोस्तों से काफी समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध को बनाए रखने के लिए आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।  
उपाय- गरीबों में अन्न का दान करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गुलाबी

धनु- इस सप्ताह जीवन से जुड़े बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कामकाज में कुछेक अड़चनें आएंगी, वहीं मित्र खुद आगे बढ़कर मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे। वाहन खरीदने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। सत्ता-सरकार से जुड़े किसी काम में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। व्यापार में उन्नति करने के अवसर मिलेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अचानक से परिवार संग किसी पर्यटन स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट पाकर आपका दिल गदगद होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। घर में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। 
उपाय- मां लक्ष्मी को लाल चुनरी भेंट करें।
शुभ अंक- 6  
शुभ रंग- 2

मकर- मकर राशि के जातकों पर इस सप्ताह ईश्वर की पूरी कृपा बरसती नजर आएगी। घर-परिवार से जुड़ी समस्या का समाधान निकलेगा, जिससे राहत की सांस लेंगे। संतान को मिली बड़ी उपलब्धि से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि लंबे समय से किसी भूमि या भवन के क्रय या विक्रय की सोच रहे थे तो यह कामना इस सप्ताह पूरी हो जाएगी। प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। लव पार्टनर के साथ बेहतरीन बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें।
शुंभ अंक- 5
शुभ रंग- मेहरून

कुंभ- कुंभ राशि के जातको को सप्ताह की शुरुआत में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अनचाहा तबादला या फिर कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि कारोबार में कोई बदलाव या विस्तार करने की सोच रहे हैं तो उससे जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें। ऐसा करते समय अति आत्मविश्वास से भी बचना होगा। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। जो लोग परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं, उन्हें सफलता की प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वयं के साथ जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताती रहेगी।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सिल्वर

मीन- मीन राशि के जातकों को पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में विरोधी लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। करियर या कारोबार से जुड़ा फैसला भावनाओं में बहकर न करें, अन्यथा बाद में पछताने की नौबत आ जाएगी। मामला चाहे लव लाइफ से जुड़ा हो या फिर घर-परिवार से, उसे निपटाने के लिए दूसरों की मदद लेने की बजाए अपने विवेक से सुलझाने की कोशिश करने में ही भलाई है। इस दौरान व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- बैंगनी

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News