Weekly numerology (09.11.2026 से 15.11.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 12:50 PM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19 एवं 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत मूलांक एक वालों के लिए अच्छी रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा तथा आप नए कार्यों की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य में सरकारी कार्यों और वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। सप्ताह के अंतिम दिनों में आर्थिक मामलों और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है। रविवार का दिन नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए अनुकूल रहेगा।
उपाय: सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। घर की पूर्व दिशा को साफ रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 एवं 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चंद्र देव करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत मूलांक 2 वाले लोगों के लिए कुछ भावनात्मक दबाव और मानसिक असमंजस के साथ हो सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें। सप्ताह के मध्य में आपकी रचनात्मक क्षमता बेहतर रहेगी और शिक्षा से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में व्यक्तिगत जीवन और दांपत्य संबंधों पर अधिक ध्यान देना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता करने से बचें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें। मां का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21 एवं 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व गुरु ग्रह करते हैं। यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर और कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं तथा आप अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा पाएंगे। सप्ताह के मध्य में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। किसी गुरु, वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में धार्मिक यात्रा या किसी आध्यात्मिक गतिविधि में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। अपने व्यवहार में अहंकार न आने दें।
उपाय: बड़ों और गुरुजनों का सम्मान करें। गुरुवार का व्रत करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 एवं 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु ग्रह करते हैं। इस सप्ताह परिस्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तकनीकी, रिसर्च और विदेशी संपर्कों से जुड़े कार्यों में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में व्यक्तिगत जीवन और किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से लाभ मिल सकता है। शुक्रवार के आसपास अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें और किसी से बातचीत करते समय गलतफहमी पैदा न होने दें। सप्ताह के अंतिम दिनों में व्यापार और कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। घर में खराब पड़े बिजली के उपकरणों को ठीक करवाएं या हटा दें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 एवं 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध ग्रह करते हैं। इस सप्ताह मूलांक 5 वालों के लिए कार्यक्षेत्र और व्यापार में गतिविधियां बढ़ सकती हैं तथा साथ ही नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। आप अपने संपर्कों के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्चों से बचें। विद्यार्थियों के लिए यह समय अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का है। सप्ताह के अंतिम दिनों में परिवार से जुड़े मामलों में व्यस्तता रह सकती है। माता और पुत्री से संबंधित विषयों पर विशेष ध्यान देना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के पारिवारिक विवाद से बचने का प्रयास करें।
उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें। गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 एवं 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं। यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यक्तिगत जीवन और दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रह सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के मध्य में प्रॉपर्टी, सुख-सुविधाओं और भौतिक संसाधनों से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में सामाजिक गतिविधियों और पारिवारिक आयोजनों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। हालांकि इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 एवं 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु ग्रह करते हैं। यह सप्ताह मूलांक 7 वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। शुरुआत में पुराने कार्यों को पूरा करने, रिसर्च और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है। सप्ताह के मध्य में व्यक्तिगत जीवन और जीवनसाथी से जुड़े मामलों पर ध्यान देना पड़ सकता है। धार्मिक यात्रा या किसी आध्यात्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में कार्यक्षेत्र में गति आएगी और रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। रविवार को क्रोध और जल्दबाजी से बचें तथा किसी भी निर्णय को सोच-समझ कर लें।
उपाय: माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जरुरतमन्द व्यक्ति की मदद करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 एवं 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। इस सप्ताह मूलांक 8 वालों को अपने कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पुराने अनुभवों का लाभ लेकर आप कठिन परिस्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आर्थिक मामलों और विदेशी संपर्कों से जुड़े कार्यों में अवसर प्राप्त हो सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में जीवनसाथी के साथ किसी विषय को लेकर मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयम रखें और छोटी बातों को विवाद का रूप न लेने दें।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 एवं 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल ग्रह करते हैं। यह सप्ताह मूलांक 9 वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा तथा आप अपने कार्यों को तेजी से पूरा करने का प्रयास करेंगे। हालांकि किसी भी कार्य में शॉर्टकट अपनाने से बचें। सप्ताह के मध्य में परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिल सकता है और जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर मतभेद होने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सोच-समझ कर प्रतिक्रिया दें। सप्ताह के अंतिम दिनों में सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे तथा परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे भाई-बहनों के साथ अपने संबंध मधुर बनाए रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट: www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News