Daily horoscope: मेष से मीन तक जानें, आज का दिन कैसा रहेगा
punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 07:19 AM (IST)
मेष : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने, कामकाजी कामों में कदम को बढ़त की तरफ रखने वाला, कामकाजी टूरिंग भी लाभ देगी।
वृष: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, खुशदिल मूड के कारण आपको हर काम सहज दिखेगा।
मिथुन: आम सितारा कमजोर इसलिए आपको पंगों, झमेलों, पेचीदगियों के साथ निपटना पड़ सकता है, इसलिए सचेत रहें।
कर्क: टीचिंग, कोचिंग, टूरिज्म, कंसल्टैंसी, होटलिंग, केटरिंग, फोटोग्राफी का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।
सिंह : सरकारी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, बड़े लोग आपका लिहाज करेंगे, मगर स्वभाव में क्रोध रहेगा।
कन्या : आम सितारा सुदृढ़, यत्न करने पर आपकी प्लानिंग-प्रोग्रमिंग कुछ आगे बढ़ेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।
तुला: पूरा परहेज रखने के बावजूद भी पेट में कुछ न कुछ गड़बड़ी रहने का डर रह सकता है, मन अशांत तथा डिस्टर्ब सा रहेगा।
वृश्चिक: व्यापार तथा कामकाज की दशा संतोषजनक, सफलता साथ देगी, जिंदादिल होते अपने मन पर भी जब्त रखें।
धनु : मन किसी अज्ञात भय से ग्रस्त रह सकता है, इसलिए आप किसी भी प्रोग्राम को हाथ में लेने की हिम्मत न रख सकेंगे।
मकर: संतान के सपोर्टिव रुख पर भरोसा किया जा सकता है, इरादों में मजबूती, तेज प्रभाव बना रहेगा।
कुंभ: प्रॉपर्टी के किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा दे सकती है, मान-सम्मान की प्राप्ति।
मीन : किसी कामकाजी प्रोग्राम को हाथ में लेने और उसे उसकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए समय अच्छा, तेज प्रभाव बना रहेगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari