Daily horoscope : आज का दिन कितना मंगलमय रहेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना राशिफल
punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 07:48 AM (IST)
मेष: इरादों में मजबूती, कामकाजी काम निपटाने के लिए समय अच्छा, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा मगर संतान शायद सहयोग न करेगी।
वृष: जमीनी कामों के लिए आपकी कोशिशों का शायद मनमर्जी का नतीजा नहीं मिलेगा, मगर आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।
मिथुन: हल्की सोच एवं नेचर वाले लोग आपको नुकसान पहुंचाने के लिए पूरी तरह से सरगर्म रहेंगे, मन भी डिस्टर्ब तथा अशांत रहेगा।
कर्क: ध्यान रखें कि कारोबारी टूर करते समय आपकी कोई पेमेंट न किसी के नीचे फंस जाए अर्थदशा भी कमजोर रहेगी।
सिंह : कारोबारी दशा संतोषजनक, मगर जो भी कोशिश करें, पूरा जोर लगा कर करें, फैमिली फ्रंट पर भी तनातनी रह सकती है।
कन्या : खर्च जायज तथा फिजूल दोनों तरह का होगा, टाले जा सकने वाले खर्चों को टाल दें, नुकसान-परेशानी का भी डर।
आज का राशिफल 4 नवंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
Tarot Card Rashifal (4th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
लव राशिफल 4 नवंबर- दिल में है प्यार भरा
Aaj Ka Good Luck (4th November 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
तुला: सितारा आमदन के लिए अच्छा, कारोबारी टूरिंग भी लाभप्रद, कारोबारी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी।
वृश्चिक: सरकारी कामों के लिए आपके यत्न फेवरेबल नतीजा न देंगे, वैसे तेज प्रभाव बना रहेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।
धनु : आपकी भागदौड़ तथा मेहनत का पूरा फल शायद आपको न मिल सकेगा, कामकाजी व्यस्तता बनी रहेगी।
मकर: सितारा पेट के लिए ढीला, तबीयत को सूट न करने वाली चीजों को खान-पान में कम यूज करें, सफर भी परेशानी वाला।
कुंभ: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मगर घरेलू मोर्चा पर तनातनी रहने का डर।
मीन : लेन-देन के कामों में दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें, डावांडोल मन के कारण आप कोई भी कोशिश न कर सकेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
