Weekly numerology (29th September- 5th October): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Sep 29, 2025 - 07:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत आर्थिक स्थिति के दृष्टिकोण से अनुकूल रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। बुधवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा, किसी नए कार्य में सफलता मिलने और सरकारी काम पूरे होने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है। शुक्रवार को शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। सप्ताहांत में शनिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बताएं, मानहानि का योग बन सकता है। कोई भी कार्य सोच-समझ कर करें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। दोस्तों के साथ बेकार की लड़ाई-झगड़े को नजरअंदाज करें। 

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत धन, संपत्ति और समृद्धि की दृष्टि से अनुकूल रहेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। मां के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सप्ताहांत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें और किसी से कोई वायदा न करें।
उपाय:- छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। शिव चालीसा का पाठ करें। 

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। सूझबूझ से लिए गए निर्णय सफलता देंगे। मंगलवार को नौकरी में पदोन्नति और आर्थिक उन्नति के योग हैं। सप्ताह के मध्य में विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि शनिवार को सेहत का ध्यान रखें, सांस से संबंधित समस्या हो सकती है।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। घर की पूर्व दिशा को साफ सुथरा रखें। 

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं में आकर कोई वायदा न करें, अन्यथा परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। मंगलवार का दिन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभकारी होगी। सप्ताह के मध्य में अचानक कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, नई जिम्मेदारी भी आ सकती है। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें। सप्ताहांत आपके लिए अच्छा रहेगा, रुका हुआ कार्य गति पकड़ेगा। विदेशी काम में लाभ की संभावना बनती है।
उपाय :- हनुमान चालीसा का पाठ करें। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। 

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचें। कारोबार में परिवर्तन संभव है। सप्ताह के मध्य में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताहांत में विदेशी कामकाज की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है। निवेश सोच-समझकर करें। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, चीजें परिवर्तनशील रहेंगी लेकिन आपके लिए फायदेमंद होगी।
उपाय:- योग और व्यायाम करते रहें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण मन चिंतित रहेगा। कार्यक्षेत्र पर भी दबाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक अशांति होगी। धैर्य और समझदारी से कार्य करेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में नई जिम्मेदारी के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। सप्ताहांत का समय आपके लिए मिश्रित रहेगा। विदेश से जुड़े कार्यों, लेखन, संगीत और प्रकाशन क्षेत्र में लाभ के योग हैं।
उपाय:- लक्ष्मी मां की आराधना करें।  गाय को हरा चारा खिलाएं। 

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मन थोड़ा व्याकुल रहेगा, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। मंगलवार का दिन आपके लिए शुभ है। शिक्षा क्षेत्र और कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी अपने काम को समय से पूरा करके प्रशंसा का पात्र बनेंगे। सप्ताह के मध्य में सरकारी कार्य सफल होंगे। सप्ताहांत का समय भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज में तरक्की के योग हैं, साथ ही विदेश से लाभ मिलने की संभावना है।
उपाय:- एक काला-सफेद कंबल गणेश भगवान के चरणों में अर्पित करें। परनिंदा से परहेज करें।
 
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ होगा। नई जिम्मेदारी आपको व्यस्त रखेगी और निजी जीवन पर ध्यान कम दे पाएंगे और पारिवारिक जिम्मेदारी नजरअंदाज हो सकती है। शुक्रवार और शनिवार के दिन कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग हैं, विदेश से लाभ भी हो सकता है। सप्ताहांत में खर्च अधिक होंगे।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन करवाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में धन की स्थिति मजबूत रहेगी। मंगलवार को नौकरी में पदोन्नति के योग हैं परंतु अहंकार से बचें। सप्ताह के मध्य में परीक्षा और सरकारी कार्यों में सफलता की संभावना है। शुक्रवार के दिन कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ और मार्गदर्शन से अपने काम में सफलता हासिल करेंगे। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें।
उपाय:- योग और व्यायाम करते रहें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News