आज का राशिफल 29 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 01:54 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर किसी प्रकार की राजनीति या अंदरूनी खींचतान का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में संयम बनाए रखें, किसी भी विवाद में उलझने से बचें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आप अपने निर्णयों में व्यावहारिकता और समझदारी दिखाएंगे, जो आपको कठिन लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करेगी। मेहनत और धैर्य के साथ आगे बढ़ते हुए आप धीरे-धीरे अपने उद्देश्य के करीब पहुंचेंगे। आज का दिन आपको सिखाएगा कि सही सोच और निरंतर प्रयास से बड़ी से बड़ी चुनौती भी पार की जा सकती है।
उपाय- चांदी धारण करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। परिवार के संदर्भ में, बच्चों के साथ समय बिताना और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान देना बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके साथ उनका संबंध भी मजबूत होगा। हालांकि आज कुछ पुरानी नकारात्मक बातें सामने आ सकती हैं, जो आपके वर्तमान को प्रभावित करने की कोशिश करेंगी।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है, खासकर ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अपने बजट का ध्यान रखें, ताकि अनावश्यक खर्च से बचा जा सके। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मेहनत और परिश्रम से भरा रहेगा।
उपाय- नारियल जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पारिवारिक माहौल सामान्यतः सुखद और सहयोगपूर्ण बना रहेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त आराम आपके लिए जरूरी रहेगा, ताकि आप पूरे सप्ताह ऊर्जावान और स्वस्थ बने रहें।
उपाय- पानी वाला हरा नारियल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सहयोग और संतुलन से भरा रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपकी कोई महत्वपूर्ण समस्या हल हो सकती है, जिससे मन हल्का और राहत महसूस होगी। मित्रों का साथ आज आपके लिए सहारा साबित होगा, इसलिए उनके प्रति आभार और विश्वास बनाए रखें।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए आज का दिन अनुकूल है। पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में नई जानकारी हासिल करने की रुचि बनी रहेगी। यह बहुआयामी सीखने का दृष्टिकोण भविष्य में आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा और आपके व्यक्तित्व को और मजबूत बनाएगा।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत और मनपसंद कार्यों के लिए समय निकाल पाएंगे। यह संतुलन आपको मानसिक ताजगी और संतोष देगा, जिससे आप अपने काम और जीवन दोनों में बेहतर तालमेल बनाए रख सकेंगे।
उपाय- मांस-मछली का सेवन न करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार और उत्साह से भरा हुआ रहने वाला है। सुबह से ही आप खुद को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे, जिससे हर काम को पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ पूरा कर पाएंगे।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
