Weekly numerology (3rd-9th july): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2023 - 10:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने कार्य में आपको सफलता मिलेगी। ज्योतिष विद्या को सीखने का मन बना सकते हैं। मंगलवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लालच में आकर कोई अनैतिक काम न करें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। शुक्रवार के दिन की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। शनिवार का दिन सावधानी से बिताएं। आपके रुके स्वभाव के कारण किसी के साथ बहस हो सकती है। रविवार के दिन छोटे भाइयों का साथ प्राप्त होगा।
उपाय:- संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गले में पीले रंग का धागा पहनें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम थोड़े मंदे रहेंगे। हालांकि सोमवार के दिन विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है परंतु सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा अन्य गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। मंगलवार के दिन दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। निजी जरूरतों पर धन खर्च होगा। शुक्रवार का दिन विशेष सावधानी से बिताएं। किसी पुरानी समस्या को लेकर मन परेशान रहेगा। मानसिक तनाव और शारीरिक थकान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि रविवार के दिन आप जोश और उत्साह में वृद्धि महसूस करेंगे।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा। इस दिन आपके सभी काम कम प्रयास से सफल हो जाएंगे। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत का ख्याल रखें, गले से संबंधित परेशानी हो सकती है। सप्ताह के मध्य का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। शुक्रवार के दिन आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। सप्ताह के अंत में मेहनत अधिक करनी होगी हालांकि मेहनत के उचित परिणाम भी अवश्य मिलेंगे। रविवार के दिन अपने किसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए समय निकालें।
उपाय:- केसर का तिलक लगाएं। कानों में सोना धरण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चे अपनी आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। मंगलवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ है। इस दिन आपको अपनी योजनाओं के लिए मार्ग मिलेंगे। सप्ताह के मध्य का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। शुक्रवार के दिन नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। इस दिन कामकाज के लिए भी यात्रा करनी पड़ सकती है। शनिवार के दिन प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होगा। रविवार के दिन अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।
उपाय :- परनिंदा से परहेज करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय मिलेजुले फलों वाला रहेगा। सोमवार के दिन अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार करेंगे। अपने काम में विदेशी आयाम को शामिल करने का भी मन बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। भौतिक सुख- साधनों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी का साथ प्राप्त होगा। शुक्रवार के दिन मां-बेटी के संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। सप्ताह के अंत में अनचाहे खर्च पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है हालांकि अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा रुकावटों का सामना भी करना पड़ेगा।
उपाय:- गणेश भगवान की आराधना करें। किसी को अपशब्द न कहें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सोमवार के दिन कामकाज की अधिकता बनी रहेगी और आप काम और निजी जीवन दोनों के मध्य एक संतुलन बनाने में लगे रहेंगे। मंगलवार के दिन बेकार के वहम के चलते अपने रिश्तो में दरार न आने दें। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। बृहस्पतिवार के दिन जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अपने साथी को कोई उपहार भी दे सकते हैं। अपने मन की बात साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में विचार बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर पहले से ज्यादा केंद्रित नजर आएंगे। मंगलवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ है। इस दिन विदेशी काम से लाभ होगा। व्यापार में भी तरक्की होने के योग बनते हैं। कामकाज में कोई सकारात्मक परिवर्तन संभव है। बृहस्पतिवार के दिन जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। शुक्रवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले भी सामने आ सकते हैं। रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। दुर्घटना होने की संभावना बनती है।
उपाय:- एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। गणेश भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको मेहनत अधिक करनी होगी। अपने काम को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। आधुनिक तकनीक से अपने काम को जल्दी करने में सफल रहेंगे। कुछ अनचाहे खर्चे आपका बजट हिला सकते हैं। बृहस्पतिवार के दिन जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कुछ अनचाही यात्राएं आपकी दिनचर्या के विपरीत हो सकती हैं। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों से लाभ होने के योग बनते हैं। कुछ रुके हुए कामों को गति मिलेगी। हालांकि अपने क्रोध और उतावलेपन पर काबू रखें।
उपाय:- परनिंदा से परहेज करें। काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। मंगलवार के दिन कोई अनैतिक काम या शॉर्टकट अपनाने से बचें। बुधवार के दिन दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। उतावलेपन में आकर किसी को अपने भेद न बताएं अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में निजी जरूरतों पर ज्यादा ध्यान आकर्षित रहेगा। शुक्रवार के दिन संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं। शनिवार का दिन प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने लेकर आएगा। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News