Weekly numerology (6th-12th february): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2023 - 07:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जीवन साथी के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। नकदी धन खर्च होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि बुधवार का दिन थोड़ा सोच-समझ कर बिताएं। कामकाज की जिम्मेदारियों के चलते निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अनुकूल है। लोग आपके काम से प्रसन्न होंगे और आपकी प्रशंसा करेंगे। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है।
उपाय:- माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं।  मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। जीवन साथी के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यात्रा करते हुए सावधानी बरतें। वाहन का टायर पंचर होने के कारण अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में देरी हो सकती है। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। हालांकि सप्ताह के अंत में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। कोई भी काम करने में उतावलापन न दिखाएं। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
उपाय:- शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहे। परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन मूलांक 3 वाले जातक परिवार के साथ बिताएंगे। किसी धर्म स्थान पर घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। मेहनत करने से जी न चुराएं, मेहनत के उचित परिणाम अवश्य मिलेंगे। सप्ताह के अंत में बच्चों से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी नए काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर योजना बनाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके कार्य कम मेहनत से सफल हो जाएंगे। माता-पिता के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
उपाय:- कानों में सोना धारण करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्रा पर नकदी धन खर्च होगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना भी बना सकते हैं। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। सरकारी कामों में अभी विलंब का सामना करना पड़ेगा। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए थोड़ी सावधानी बरतें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
उपाय :- दांतों को फिटकरी से साफ करें। झूठ न बोलें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी का साथ प्राप्त होगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। यात्राओं से लाभ मिलेगा। अवांछित खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के मध्य में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रहेगी। पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। सप्ताह के अंत का समय व्यापार के नजरिए से अहम रहेगा।
उपाय:- पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। अपने मन की बात अपने साथी के साथ साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करने से लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। सप्ताह के अंत में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी और माता-पिता के मध्य कुछ अनबन होने की संभावना बनती है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे।
उपाय:- चावल का दान मंदिर में करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले लोगों को सप्ताह की शुरुआत में शुभ समाचार मिल सकते हैं। जीवन में कोई प्रेम-प्रसंग दस्तक दे सकता है। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, परंतु माता के साथ किसी प्रकार की अनबन होने की संभावना बनती है। कोई लोहे का औजार इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपनी गतिविधियों के दौरान अधिक ध्यान रखें दुर्घटना होने की संभावना बनती है। छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन हो सकती है, हालांकि शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम पूरे होंगे परंतु नकदी धन खर्च होगा। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा।
उपाय:- संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। सप्ताह के शुरुआत में आप निजी खरीदारी पर पैसा व्यय करेंगे। बुधवार के दिन प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में विचार कर सकते हैं परंतु इस दिन आप आलस्य से घिरा हुआ भी महसूस करेंगे। हालांकि मेहनत करने से आपको उचित परिणाम अवश्य मिलेंगे। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें। किसी के साथ बेकार की लड़ाई-झगड़े में न पड़ें। मानसिक तनाव के कारण जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। परिस्थितियों को अपने रिश्ते पर हावी न होने दें। बड़ों की सलाह मानकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर हालांकि कुछ चिंता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार अभी त्याग देने में ही बेहतरी है। सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बृहस्पतिवार के दिन आप ऊर्जा और जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। हर काम को करने में आपका मन लगेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों से आपको उचित सलाह मिलेगी। जिससे आपके सभी काम समय से पूरे हो जाएंगे। सप्ताह के अंत में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं।
उपाय:- केले का दान मंदिर में करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News