Weekly numerology (07.09.2026 से 13.09.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह
punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 11:00 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19 व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बनती है। मंगलवार का दिन आलस्य के कारण खराब न करें। अपने किसी पुराने काम को पूरा करने की कोशिश करें, ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। शनिवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आने से बचें। सोच-समझकर लिए गए निर्णय फायदा दिलवा सकते हैं।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चंद्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ी मध्यम गति वाला रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपनी सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मंगलवार के दिन अपने क्रोध और चिड़चिड़ेपन पर काबू रखें, नहीं तो परिस्थितियां खराब हो सकती हैं। हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। पिता की सलाह से काम पूरे होंगे। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को बिना चूने वाले मीठे पान का भोग लगाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में यात्राओं के योग बनते हैं, जो कि सफल रहेंगी। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। मेहनत करके कार्यों में सफलता मिलेगी। बुधवार के दिन अहंकार में आकर अपने काम खराब न करें। समय आपके अनुकूल है। सोच-समझकर निर्णय लेने की कोशिश करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सप्ताह के मध्य में अच्छे समाचार मिल सकते हैं। सप्ताह के अंत में भी समय आपके अनुकूल है। परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं बनती हैं। रविवार का दिन रिसर्च से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मनचाहा स्थानांतरण हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी आपके लिए अच्छे रहेंगे। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और पुलिस के मामलों से भी दूरी बनाकर रखें। अपने किसी पुराने काम को पूरा करके समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें, ताकि आने वाले समय का लाभ उठा सकें। किसी नए काम की शुरुआत में निवेश सोच-समझकर करें। भावनाओं में आकर फैसला लेने से बचें। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय: सरस्वती मां की आराधना करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कुछ अनचाहे खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। आपका स्वभाव थोड़ा मंदा और नीरस रहेगा। आलस्य के कारण अपने काम को आने वाले समय पर डालते चले जाएंगे, जिसके कारण सप्ताह का मध्य समय थोड़ा व्यस्त और बिजी रहेगा। नए काम की जिम्मेदारियां भी आप पर आ सकती हैं। चीजों को संतुलित तरीके से संभालने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। शॉर्टकट अपनाकर अपने काम को करना चाहेंगे।
उपाय: छोटी कन्या की सेवा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। जमीन-जायदाद पर निवेश करने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी पुराने काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है। हालांकि अपने क्रोध पर काबू रखें, नहीं तो परिस्थितियां विपरीत भी हो सकती हैं। सप्ताह के आगे का समय कामकाज के नजरिए से ज्यादा व्यस्त रहेगा।
उपाय: जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। इत्र का इस्तेमाल करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय मिला-जुला रहेगा। सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा है। पुराने रुके हुए कामों को रास्ता मिलता हुआ नजर आएगा। मंगलवार के दिन कार्य की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी, लेकिन समय आपके अनुकूल है। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन हो सकती है। सप्ताह के आगे का समय भी मिला-जुला रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, लेकिन भावनाओं में आकर फैसला लेने से बचें। सप्ताह के अंत में विदेशी काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे।
उपाय: परनिंदा से परहेज करें। कानों में सोना धारण करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष को लेकर किसी बात पर चिंता हो सकती है। मंगलवार का दिन आपके अनुकूल है, लेकिन कार्य की गति थोड़ी मंद रहेगी। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। छोटे भाई के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। सप्ताह के मध्य से आगे का समय कार्यक्षेत्र पर ज्यादा व्यस्त रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको व्यस्त रखेगी। मानसिक अशांति भी अनुभव करेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें। किसी बड़े व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे हो सकते हैं।
उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। शनि चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। बुधवार से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराने किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में विदेशी काम में निवेश सोच-समझकर करें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। योग और व्यायाम करते रहें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
