सिद्धि योग: इन 5 राशि वालों को हर काम में मिलेगी सफलता!
punjabkesari.in Wednesday, Jan 09, 2019 - 07:37 AM (IST)
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
मेष राशि वालों आज आपको कोई नई खुशखबरी मिलने वाली है। खुशखबरी बच्चों से जुड़ी हो सकती है। पीले कपड़े पहनकर घर से निकलें।
शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 6
वृष राशि वालों अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको कोई बढ़िया नौकरी मिल सकती है। पार्टनर से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग- ब्राउन शुभ अंक- 3
मिथुन राशि वालों आज आप कठिन से कठिन काम आसानी से निपटा लेंगे। बिना किसी बाधा के सभी कामों में सफल होंगे। प्रमोशन मिलने के आसार हैं।
शुभ रंग- पिंक शुभ अंक- 5
कर्क राशि वालों आज राजनीति में आपका रुतबा बढ़ेगा। आज किसी महिला का आशीर्वाद आपके भाग्य को बढ़ाने वाला होगा। आज आप जमीन और मकान खरीदने का विचार कर सकते हैं।
शुभ रंग- सफेद शुभ अंक- 8
सिंह राशि वालों आज परिश्रम करने से आपका काम सफल होगा। अपने ज्ञान और बुद्धि बल का इस्तेमाल करें। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन शुभ है।
शुभ रंग- सी ग्रीन शुभ अंक- 4
कन्या राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। छोटी सी गलतफहमी की वजह से दोस्तों से विवाद हो सकता है। सेहत के मामलों में सावधान रहें।
शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 8
तुला राशि वालों आज आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के बिल्डर्स अपने काम को बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। आज घर में खुशी का माहौल बनेगा।
शुभ रंग- बैंगनी शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि वालों कामकाज का तनाव बढ़ सकता है। कामकाज से जुड़ी कुछ यात्राएं हो सकती हैं। रिश्तों में मजबूती आएगी।
शुभ रंग- जामुनी शुभ अंक- 6
धनु राशि वालों आज अपने व्यक्तित्व और क्षमताओं को सामने आने का मौका दें। इस राशि के लवर्स के प्रेमियों के प्रेम संबंध ठीक रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है।
शुभ रंग- सफेद शुभ अंक- 4
मकर राशि वालों नई जिम्मेदारी या कोई नया काम मिल सकता है। आज हर किसी से सोच-समझकर बात करें। पारिवारिक विवाद होने की संभावना है।
शुभ रंग- ब्राउन शुभ अंक- 3
कुम्भ राशि वालों आज आपको निजी और प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में संतुलन बनाकर चलना होगा। माता की सेहत को लेकर सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में ख़ुशियां बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग- काला शुभ अंक- 8
मीन राशि वालों आज के दिन आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। आपके काम की सहयोगी सराहना करेंगे। ऑफिस में बॉस से तारीफ मिलेगी।
शुभ रंग- सिल्वर शुभ अंक- 6
आरक्षण पर बोले अब ये कथावाचक, देखें Exclusive Interview श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री के साथ