Vrishabha Sankranti 2021: जानें, आपके लिए कितना Lucky रहेगा 1 महीना

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 12:58 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vrishabha Sankranti 2021: आज 14 मई को जब सूर्य वृषभ राशि में आएंगे और एक महीना यहां गोचर करेंगे तो सभी 12 राशियां इससे प्रभावित होंगी। सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसके बारे में जानें-  

Vrishabha Sankranti 2021, Effects On All Zodiac Signs

मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कई नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यह गोचर अच्छा रहने वाला है। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं।

वृषभ राशि वालों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा वरना जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में बाधा आ सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक प्रयास करने होंगे। कारोबार से जुड़े लोगों को इस गोचर के दौरान लाभ होगा। सेहत का बहुत ख्याल रखें।

मिथुन राशि के जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। अचानक से कोई अवसर मिल सकता है, जिसका लाभ उठाना चाहिए। रिश्तों में समझदारी से काम लें। सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

कर्क राशि वालों के लिए ये गोचर बहुत लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान आपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी। इस अवधि में लाभ होने की पूरी संभावना है। निवेश से भी लाभ होगा और अपनी आय बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको सरकारी क्षेत्रों के माध्यम से भी लाभ हो सकता है।

सिंह राशि वालों को कार्यस्थल में तरक्की देखने को मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए ये समय अच्छा है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। सूर्य की दृष्टि आपको प्रसिद्धि और सम्मान दिलाएगी।स्वास्थ्य के लिहाज से भी सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेशों से जुड़ा व्यापार करने वालों को इस गोचर से लाभ होगा। सूर्य के गोचर के कारण आध्यात्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप आध्यात्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। आर्थिक रूप से यह गोचर आपके लिए सामान्य रहेगा।

तुला राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी आ सकती है या किसी संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा।  किसी नए प्रोजेक्ट में इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय आपके पक्ष में नहीं है लेकिन साझेदारी में किये जा रहे कामों से आपको लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर बहुत शानदार रहने वाला है । इस गोचर काल के दौरान व्यवसाय कर रहे जातकों को जबरदस्त लाभ होने की उम्मीद है। आपके वैवाहिक जीवन में भी शांति आएगी। अपने अहंकार को खुद पर हावी न होने दें। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर बढ़िया रहेगा। इस गोचर के दौरान आप अपने विरोधियों पर विजय हासिल करेंगे।प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय करने वाले जातकों को मुनाफा कमाने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर कुछ शारीरिक समस्याएं ला सकता है। व्यावसायिक रूप से धैर्य से काम लें। अचानक धन लाभ भी संभव है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और सामाजिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

कुंभ राशि वालों को सूर्य के इस गोचर के दौरान थोड़ा चौकस रहना होगा और वाद-विवाद से बचना होगा। परिवार के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है क्योंकि आपको भाग्य का साथ मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। किसी खास परियोजना में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

मीन राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। खुद को धार्मिक गतिविधि में शामिल करेंगे। परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। परियोजनाओं का नेतृत्व करने के लिए यह समय अच्छा है। स्वास्थ्य से संबंधित कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपना और अपने परिवार का ध्यान रखना होगा।

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News