शुरू हुआ मौसम शादियों का, जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त

punjabkesari.in Sunday, Nov 14, 2021 - 03:39 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
चार माह के चातुर्मास खत्म होने पर आज देवउठनी एकादशी से शुभ विवाह की लग्न का भी शुभारम्भ हो जाएगा। 19 नवम्बर से 14  दिसम्बर के बीच कुल 12 दिन शादियों के शुभ मुहूर्त हैं। एकादशी के ठीक एक दिन बाद यानी 15 नवम्बर को तुलसी विवाह है जब माता तुलसी और शालिग्राम का विवाह करने की रीत है। इसके बाद अगले कई दिन विवाह के लिए शुभ माने गए हैं। फिर 14 दिसम्बर से खरमास या मलमास शुरू हो जाएंगे जो अगले साल मकर संक्रांति तक रहेगा जिस दौरान एक बार फिर शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी।

विवाह के शुभ मुहूर्त

नवम्बर में : 14, 15, 16, 20, 21, 22, 28, 29, 30  तिथियां।
दिसम्बर में : 1, 2, 6, 7, 8, 9, 11, 13 तिथियां।

अगले वर्ष 2022 के शुभ विवाह मुहूर्त : 
जनवरी में : 22, 23, 24, 25 तिथियां।
फरवरी में : 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20, 22 तिथियां।
मार्च में : 4 और 9 तिथि।
अप्रैल में : 14, 15, 16, 17,19, 20, 21, 22, 23, 24, 27 तिथियां।

कुछ पंचांगों तथा ज्योतिषीय मतभेदों के अनुसार अप्रैल महीने के बाद विवाहों के मुहूर्त नवम्बर 2022 के बाद ही निकलेंगे परंतु ऐसा नहीं है। 
पूरे साल 2022 में विवाहों के शुभ अवसर हैं। इस बार 2022 में  अक्षय तृतीया 3 मई को पड़ेगी जो अबूझ मुहूर्त कहलाता है। इस दिन भी बहुत विवाह होते हैं।

पौष मास में विवाह नहीं करने के व्यावहारिक कारण
अधिकांश लोग पौष मास में विवाह करना शुभ नहीं मानते। ऐसा भी हो सकता है कि दिसम्बर मध्य से जनवरी मध्य तक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ती है, धुंध के कारण आवागमन भी बाधित रहता है और खुले आकाश के नीचे विवाह की कुछ रस्में निभाना, प्रतिकूल मौसम के कारण सम्भव नहीं होता इसलिए 15 दिसम्बर की पौष संक्रांति से लेकर 14 जनवरी की मकर संक्राति तक विवाह न किए जाने के निर्णय को ज्योतिष से जोड़ दिया गया हो।  —एम.एस. सपाटू


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News