Weekly numerology (9th-15th June): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह
punjabkesari.in Monday, Jun 09, 2025 - 07:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम अच्छे रहेंगे। सोमवार का दिन आपके लिए किसी पुराने काम को पूर्ण करने के लिए अच्छा रहेगा, समय का लाभ उठाने की कोशिश करें। आने वाले समय में सरकारी काम बनते नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। हालांकि शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं, कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग इस दिन अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के अंत का समय घर-परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय: गाय की सेवा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी के साथ क्रोधवश लड़ाई-झगड़ा होने की संभावनाएं बनती हैं, अपने क्रोध पर काबू रखें। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा और अपने काम को समय से पूरा करके प्रशंसा के पात्र बनेंगे। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। बच्चों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। हालांकि सप्ताह के अंत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा बना रहेगा। दूसरों के साथ बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। घर के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ती हुई नजर आएंगी।
उपाय:- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। गुड़ और शहद का सेवन करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अहंकार में आकर कोई काम करने से बचें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। शुक्रवार के दिन सेहत का ख्याल रखें। सप्ताह के अंत का समय घर-परिवार के साथ अच्छा व्यतीत होगा। कारोबार में भी तरक्की के योग बनते हैं। व्यावसायिक और निजी जीवन दोनों के मध्य एक संतुलन बनाने में सफल रहेंगे।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा बना रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। मंगलवार का दिन नई जिम्मेदारियां लेकर आएगा। भावनाओं में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। हालांकि बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। बच्चों को भी शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। शुक्रवार के दिन का लाभ उठाने की कोशिश करें। अपने रुके हुए कामों को इस दिन पूरा करने का प्रयास करें। सप्ताह के अंत में प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। निजी जीवन पर आपका ध्यान ज्यादा केंद्रित रहेगा।
उपाय :- हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक पांच वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने किसी पुराने काम को पूरा करने की कोशिश करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। अपने कार्य में सफलता मिलेगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। पढ़ाई-लिखाई में बच्चों का मन लगेगा। शुक्रवार के दिन कोई काम शॉर्टकट अपना कर पूरा करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत में शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय में तरक्की के योग बनते हैं। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। निजी जरूरत पर पैसा खर्च होगा।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। गाय की सेवा करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारी आपका इंतजार कर रही है। भावनाओं में आकर फैसला लेने की कोशिश करेंगे लेकिन सावधानी बरतें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। शुक्रवार का दिन प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा लेकिन किसी भी प्रकार के वहम और दिखावे से बचें नहीं तो परिस्थितियां विपरीत भी हो सकती हैं। सप्ताह के अंत में रविवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। गुड़ का सेवन न करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के क्रोध से बचकर रहें। छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। हालांकि मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। मन और मस्तिष्क के मध्य एक द्वंद्व चलता रहेगा लेकिन भावनाओं में आकर फैसला लेने से बचें और विवेकपूर्ण सोच का साथ दे। हालांकि बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। शुक्रवार के दिन विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के अंत में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। प्रेम संबंधों में भी मधुरता पड़ेगी।
उपाय:- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। परनिंदा से परहेज करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे हालांकि नए काम की जिम्मेदारियां भी आपके लिए बढ़ती नजर आएंगी। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है लेकिन सूझबूझ के साथ लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक रहेंगे। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी उच्च अधिकारी की सलाह आपके लिए लाभप्रद रहेगी। शुक्रवार के दिन विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के अंत का समय हालांकि निजी जीवन के नजरिया से अच्छा रहेगा।
उपाय:- वस्त्रों का दान न करें। शनि चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। सोमवार के दिन खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं भी बनती हैं। आर्थिक स्थिति के नजरिया से समय अच्छा रहेगा। बच्चों को भी परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। शुक्रवार के दिन किसी बहकावे में आकर कोई निवेश करने से बचें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। शनिवार के दिन किसी को कोई वायदा करने से बचें। सप्ताह के अंत में रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com