Vivah Panchami: विचार करें, क्या 36 गुण मिलने पर सीताराम जैसी जोड़ी बन पाती है ?

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2023 - 08:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vivah Panchami 2023: बहुत सारे पंडितों का मानना है की श्रीराम और सीता के 36 में से 36 गुण मिले थे। आज भी जिस लड़के और लड़की के पूरे 36 गुण मिल जाते हैं उसे तो पंडित की तरफ से भगवान द्वारा बनाई गई श्रेष्ठ जोड़ी का खिताब मिल जाता है जैसे सीता-राम की जोड़ी। कई पंडितों द्वारा यही कहा जाता है की राम और सीता के 36 में से 36 गुण मिले थे। परंतु सवाल यह है की क्या श्रीराम व देवी सीता का शादीशुदा जीवन कभी ठीक रह पाया था। पंडित द्वारा 36 के 36 गुण मिलने पर राम-सीता जैसी जोड़ी कुछ ही समय बाद कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रही होती है। मगर क्या सचमुच कुंडली में मिलने वाले 36 गुण इस बात की पुष्टि करते हैं कि अमुक जोड़ी की बनेगी या नहीं। 

PunjabKesari vivah panchami

माता पिता द्वारा तय किया गए विवाह में दो अंजान व्यक्ति शादी के बाद खुद को जीवनसाथी के अनुरूप ढालने की कोशिश में लग जाते हैं मगर क्या किसी इंसान की प्रकृति बदली जा सकता है और अगर उसे बदला गया, तो वह नेचुरल न रहकर आर्टिफिशियल हो जाएगा। अक्सर जोड़े की शिकायत होती है कि हमारी आदतें नहीं मिलतीं। कुंडलियां मिलने के बाद भी यही होता है। वैदिक तरीके से कुंडली मिलान जन्म नक्षत्र के आधार पर किया जाता है। इस विधि में वर व वधु के जन्म नक्षत्र की एक सारणी से मिलान करके परिणाम निकाला जाता है। इस गुण मिलान में 36 में से 36 32 और 30 गुण मिलने वालों में भी तलाक की नौबत आ जाती है और कई बार 18 से कम गुण मिलने के बाद भी पति-पत्नी सुखी शादीशुदा जीवन बिताते हैं।

PunjabKesari vivah panchami
विवाह से पहले ही देवी सीता ने श्रीराम को पति रूप में स्वीकार कर लिया था। दोनों पहली बार राजा जनक की पुष्पवाटिका में मिले थे। वहां देवी सीता विवाह से पहले गौरी पूजन कर उनसे सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करने आई थी और प्रभु राम अपने भाई लक्ष्मण के साथ पुष्प तोड़ने आए थे। प्रथम भेंट में ही दोनों एक दूसरे को पसंद कर चुके थे।

 PunjabKesari vivah panchami

श्रीरामायण के इस दोहे अनुसार- मनु जाहि राचेउ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरो। करुना निधान सुजान सीलु सनेहु जानत रावरो। एही भांति गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषीं अली। तुलसी भावानिः पूजी पुनि-पुनि मुदित मन मंदिर चली।।
 
श्रीराम जी को देखने के बाद देवी सीता माता गौरी का पूजन करते वक्त मन ही मन उनसे विनती करती हैं कि पति रुप में उन्हें श्रीराम प्राप्त हों। माता गौरी उन्हें आशीष देती हैं कि उन्हें पति रूप में श्रीराम ही प्राप्त होंगे। धनुष भंग करके श्रीसीताराम विवाह बंधन में बंध गए।

PunjabKesari vivah panchami


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News