Vivah Muhurat Falgun 2026 : फाल्गुन में मिलेंगे 12 अबूझ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए नहीं चाहिए पंचांग

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 01:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vivah Muhurat Falgun 2026 :  फाल्गुन मास हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना होता है, जिसे खुशियों, उमंग और शुभ कार्यों के लिए बेहद खास माना जाता है। हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य, विशेषकर विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का होना अनिवार्य है। लेकिन फाल्गुन मास की महिमा ऐसी है कि इसमें कुछ दिन ऐसे आते हैं जिन्हें अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। अबूझ मुहूर्त का अर्थ है वह समय जब ग्रहों की स्थिति इतनी शुभ होती है कि आपको किसी ज्योतिषी से विशेष मुहूर्त निकलवाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। साल 2026 में फाल्गुन के महीने में कई ऐसे योग बन रहे हैं।

Vivah Muhurat Falgun 2026

क्या होता है अबूझ मुहूर्त ?
शास्त्रों के अनुसार, जब पंचांग के पांचों अंग अत्यंत शुभ अवस्था में हों, तो उसे अबूझ मुहूर्त कहते हैं। इन दिनों में शुक्र और गुरु जैसे शुभ ग्रहों का तारा प्रबल होता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह दोष हों या शादी के लिए सामान्य मुहूर्त न मिल रहे हों, तो इन तिथियों पर विवाह करना सर्वोत्तम माना जाता है। फाल्गुन मास में फुलेरा दूज को साल का सबसे बड़ा अबूझ मुहूर्त माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी के साथ फूलों की होली खेली थी, इसलिए यह दिन प्रेम और विवाह के लिए अटूट माना जाता है।

Vivah Muhurat Falgun 2026

फाल्गुन मास में में 12 मुहूर्त 

5 फरवरी, 2026, गुरुवार

6 फरवरी, 2026

8 फरवरी, 2026

10 फरवरी, 2026

12 फरवरी, 2026

14 फरवरी, 2026

19 फरवरी, 2026

20 फरवरी, 2026

21 फरवरी, 2026

24 फरवरी, 2026

25 फरवरी, 2026

26 फरवरी, 2026

Vivah Muhurat Falgun 2026
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News